लुधियाना-जीरा : भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक जिला फिरोजपुर के कस्बा जीरा में एक दामाद द्वारा आधी रात को अपने ससुर परिवार के समस्त सदस्यों पर तेज हथियारों से कातिलाना हमला करके बड़ी बेरहमी के साथ अपनी बीवी , सास और ससुर की हत्या कर दी। जबकि इस दौरान उसने साले और सालेहार को भी गंभीर जख्मी कर दिया।
जिक्रयोग है कि हमलावर ने स्वयं को भी तेज हथियारों से घायल कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल जीरा में उपचाराधीन कातिल के साले सॉब सिंह ने बताया कि विगत रात्री जब उसका परिवार सो रहा था तो उनका जीजा कृष्ण निवासी गांव दूने के जिला मोगा रात को डेढ़ बजे के करीब उनके घर दाखिल हुआ और सो रहे परिवार पर तेजधार किरच से हमला कर दिया। इससे उसके पति व मां की मौके पर ही मौत हो गई तथा बहन रीना को सिविल अस्पताल जीरा घायल अवस्था में पहुंचाया गया जहां उसे फरीदकोट रैफर किया तथा उसकी भी मौत हो गई। साब सिंह ने बताया कि वह तथा मेरी पत्नि भी घायल हो गए। उसने बताया कि उसकी बहन व जीजा के मध्य विवाद चल रहा था।
जिसके कारण वह अपनी बहन को घर ले आए थे तथा इसी कारण जीजा ने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जीरा इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है तथा दोषी के ख्खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेख्खनीय है कि वारदाता को अंजाम देने वाला आरोपी कृष्ण खुद भी किरच से घायल होने के कारण फरीदकोट के मैडिकल अस्पताल में भर्ती है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



