लुधियाना : लुधियाना के गांव कुतबेवाल में माइनिंग एक्ट में जेल से जमानत पर आए एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी युवक की पहचान गगनदीप (27) के रूप में हुई। जिस पर थाना लाडोवाल में माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज है तथा इसी मामले में वो जेल से जमानत पर छूटा हुआ था। गांव वालों ने ही उसकी मिलकर जमानत करवाई थी तथा पंद्रह दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
बताया जाता है कि मृतक युवक के माता-पिता नहीं है तथा घर में एक बहन व एक छोटा भाई है। जो भी नौकरी करते है। आज जब मृतक की बहन सुलोचना देवी करीब तीन बजे घर खाना खाने आई तो कमरे में उसके भाई गगनदीप का शव गाडर की हुक के साथ फंदा लगाकर लटका हुआ है। जिस पर उसके शोर मचाने पर आस पडोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। लोगों का कहना है कि जब शव को उतारा गया तो मृतक के पांव में चिंटिंयां रेंग रही थी, जिससे युवक के सुबह के समय से ही फंदा लगाए जाने की आशंका है। गांव वालों ने आरोप लगाया कि युवक जिस जगह पर रेत का काम करता था।
उसके मालिक ने अपने टिप्पर तो पुलिस से छुडवा लिये लेकिन युवक की जमानत नहीं करवाई। जिस पर गांव वालों ने मिलकर पैसे एकत्रित करके जमानत भरवाई। ऐसा भी बताया जा रहा है कि कोर्ट के जुर्माने को भरने के लिए पैसे न होने की मानसिक परेशानी के चलते युवक ने यह दुस्साहिक कदम उठाया है।
– बलराज खन्ना


Download Android App
Download iOS App



