कपड़ा प्रेस करने वाले को Income Tax ने थमाया 598 करोड़ का नोटिस, खाते से हुआ करोड़ों के हीरों का खेल; उड़े होश

Ajmer Income Tax Notice Case

Ajmer Income Tax Notice Case: राजस्थान के अजमेर में कपड़े धोने और प्रेस करने वाले एक व्यक्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में उससे ₹598 करोड़ रुपए के बैंक लेन-देन के बारे में सफाई मांगी गई है। रोजाना मेहनत कर अपने परिवार का गुजर बसर करने वाले व्यक्ति को ये नोटिस मिला, तो उसके होश उड़ गए। उसके नाम पर करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन से फर्जीवाड़े की साजिश का अंदेशा है। इस मामले में पुलिस के साथ आयकर विभाग भी पड़ताल में जुटा है।

Ajmer Income Tax Notice Case: दो साल पहले खोया था एटीएम कार्ड और पैन कार्ड

Ajmer Income Tax Notice Case
Ajmer Income Tax Notice Case (Source: Social Media)

रामनगर बांडी नदी के पास ठेले पर कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र कुमार बडोलिया ने बताया कि हाल ही में भेजे गए नोटिस में जिस बैंक खाते का जिक्र है। वह उनका नहीं है। नोटिस में उनके नाम पर करीब 598.50 करोड़ रुपए के लेन-देन है। जबकि उसने बताया कि वह रोजाना मुश्किल से 500 से 700 रुपए कमाता है। कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उसका एटीएम कार्ड और पैन कार्ड खो गया था। आशंका है कि इन्हीं का दुरूपयोग करके किसी शातिर ने उनके नाम से बैंक खता खुलवाकर फर्जी लेन-देन किए हैं।

प्राइवेट बैंक के मैनेजर को भी नोटिस जारी

उनके ऊपर बड़े पैमाने पर हीरे की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उस प्राइवेट बैंक के मैनेजर को भी नोटिस जारी किया है, जिस खाते से करोड़ों के हीरे खरीदे और बेचे गए। कुमार के वकील राकेश ठाड़ा ने बताया कि उन्होंने बैंक और उस खाते को चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Ajmer Income Tax Notice Case: डायमंड कारोबारी पर शक

उन्होंने शक जताया है कि पाली के डायमंड कारोबारी शत्रुघ्न सिंह ने उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट खुलवाया था। इसी अकाउंट से 598.50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन किया गया। जितेंद्र ने आगे बताया कि नोटिस मिलने के बाद से उसका काम काम बंद हो गया है। पिछले एक हफ्ते से वह वकील और पुलिस के चक्कर लगा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जितेंद्र ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदा दस्तावेजों पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अलग-अलग नामों से कई बैंक अकाउंट खोलकर करोड़ों का लेन-देन करवाने वाला गिरोह एक्टिव है। अकाउंट में भारी रकम आती-जाती है, लेकिन लास्ट में बैलेंस बहुत कम रह जाता है। ये मनी लॉन्ड्रिंग जैसे नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

ALSO READ: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।