North Korea Cluster Missile: खाड़ी देशों की जंग में अस्थाई सीजफायर समझौता होने के बाद उत्तर कोरिया अपने रक्षा क्षेत्र को लगातार मजबूत कर रहा है और कई मिसाइलों का टेस्ट भी किया है। उत्तर कोरिया ने कई नए घातक हथियारों का टेस्ट किया है और बताया कि इन टेस्ट में क्लस्टर बम वाले वॉरहेड लगी बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल है। साथ ही परमाणु हमले के हथियारों को अधिक मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि क्लस्टर बम वाले वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान ने खाड़ी देशों के खिलाफ भी दागी है।
North Korea Cluster Missile: कार्बन फाइबर बम भी शामिल
उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट से पड़ोसी देशों में हड़कंप मचा हुआ है साथ ही अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर कोरिया ने बताया कि यह परीक्षण तीन दिन तक चला है जिसमें बैलिस्टिक मिसाइलें, क्लस्टर वॉरहेड, एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार के साथ ही कार्बन फाइबर बम भी शामिल थे। मिसाइल लॉन्च होने के बाद दक्षिण कोरिया ने बताया कि यह मिसाइलें अधिकतम 700 किलोमीटर तक उड़ने के बाद समुद्र में गिर गई थी।
Alert in Japan: जापान में अलर्ट जारी
उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण के बाद, जापानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने जन सुरक्षा और राष्ट्रीय तैयारियों पर जोर देते हुए निर्देश जारी कर दिए है और कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल प्रक्षेपण के जवाब में जानकारी जुटाने और उसकी जांच करने के लिए अधिकतम प्रयास करें और जनता को समय पर सही तरीके से जानकारी दें। विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अचानक स्थितियों के लिए तैयार रहने सहित सभी संभावित एहतियाती उपाय करें।
Cluster-Bomb Warheads: लगातार मिसाइल परीक्षण किए
उत्तर कोरिया ने पिछले एक दशक में लगातार मिसाइल परीक्षण किए हैं, जिससे यह परीक्षण नागरिक आबादी और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों के लिए संभावित खतरे के कारण चिंता का विषय बना हुआ है। बता दें कि इन परीक्षणों का समय देश के रणनीतिक संदेश और भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी होती है।


Download Android App
Download iOS App




