स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

Alwar Gang Rape Case

Alwar Gang Rape Case: राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रही एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने पहले छात्रा का अपहरण किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी। जब आरोपी पीड़िता को छोड़ने आए, तो भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की गाड़ी में तोड़फोड़ करके आग लगा दी।

स्कूल जाते समय छात्रा को किया किडनैप

पीड़िता के भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसकी 15 साल की बहन एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार को सुबह वह घर से स्कूल के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में कार सवार दो युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया। आरोपियों ने लड़की का मुंह और आंख बांध दिया, ताकि वह किसी को देखकर शोर न मचा सके। इसके बाद वह नाबालिग को सुनसान जगह ले गए, जहां उन्होंने रास्ते से एक और युवक को अपने साथ शामिल कर लिया।

तीनों युवकों ने किया दुष्कर्म

जब नाबालिग लड़की की आंखो की पट्टी खोली, तो वो एक कमरे में थी। वहां तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने उसका अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। साथ ही उन्होंने धमकी दी कि किसी को बताया या पुलिस को शिकायत कि तो वे वीडियो वायरल कर देनेगे और उसके भाई को जान से मार देंगे।

उसके बाद आरोपी पीड़िता को दोबारा गाड़ी में बैठाकर व आंखों पर पट्टी बांधकर करीब 1 बजे वहीं छोड़ गए, जहां से उठाया था। पीड़िता ने परिवार को सारी बात बताई तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में टीचर के डर से 150 बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, स्टील के पाइप और डंडों से पीटने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।