Rajasthan में 10वीं और 12वीं के फेल छात्रों के लिए On-Demand Examination की घोषणा

Summary :

एक बार में सिर्फ 50 विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठेंगे

राजस्थान सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों के लिए ऑन डिमांड परीक्षा की घोषणा की है। इससे फेल छात्र अपना वर्ष बर्बाद किए बिना परीक्षा पास कर अगली कक्षा में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा जयपुर, उदयपुर और बिकानेर में होगी और एक बार में 50 छात्र ही परीक्षा दे सकेंगे।

राजस्थान में CM भजनलाल  सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए बच्चों के लिए ऑन डिमांड पेपर का कॉन्सेप्ट की घोषणा कर दी है। इस कॉन्सेप्ट के तहत अब विद्यार्थियों के फेल होने पर भी उनका पूरा वर्ष बर्बाद नहीं होगा क्योंकि अब विद्यार्थियों को परीक्षा देना का मौका मिलेगा और परीक्षा में पास होने के बाद अगली कक्षा में प्रवेश आसानी से मिल जाएगा। इन परीक्षाओं के नतीजे भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

Rajasthan बनेगा Logistics हब, CM भजनलाल ने की नई Logistics Policy की घोषणा

पेपर की शर्तों होंगी लागू

परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के एक वर्ष बचाने के लिए ऑन डिमांड पेपर का कॉन्सेप्ट को लाया गया है लेकिन इन परीक्षाओं को देने के लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई है। बता दें कि इन शर्तों के तहत ओपन बोर्ड तभी विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन करेगा जब परीक्षा में 10 बच्चें मौजूद होंगे साथ ही राजस्थान में सिर्फ तीन सेंटर निर्धारित किए गए है। जयपुर, उदयपुर और बिकानेर में ही परिक्षा केंद्र में परीक्षा का आयोजन होगा।

On-Demand Examination

एक बार में 50 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

ऑन डिमांड पेपर का कॉन्सेप्ट के शर्तों के साथ ही एक बार में सिर्फ 50 विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठेंगे। जिस विषय में विद्यार्थी फेल हुआ है उस विषय का पेपर दे सकता है लेकिन एक दिन में सिर्फ 50 विद्यार्थी ही परिक्षा देंगे बाकी अन्य विद्यार्थीयों के लिए अगले दिन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें कि परिक्षा देने से पहले विद्यार्थीयों को परिक्षा शुल्क भी जमाना कराना होगा और परीक्षा के बाद अपना पेपर विद्यार्थी घर नहीं ले जा सकते है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।