‘अलग-अलग तारीखों पर बनाया दरिंदगी का शिकार…’, भिवाड़ी के मदरसे में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म, फरार हुआ आरोपी मौलवी का बेटा

Summary :

Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case: राजस्थान के भिवाड़ी जिले के एक मदरसे बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। (Rajasthan Crime News) दरअसल इस मदरसे में पढ़ाई कर रही एक 12 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी मदरसे के मौलवी का बेटा है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह भिवाड़ी जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र में स्थित एक…

Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case: राजस्थान के भिवाड़ी जिले के एक मदरसे बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। (Rajasthan Crime News) दरअसल इस मदरसे में पढ़ाई कर रही एक 12 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी मदरसे के मौलवी का बेटा है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह भिवाड़ी जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बच्ची वहीं छात्रावास में रहती थी। आरोप है कि इसी दौरान मौलवी के बेटे  ने उसके साथ गलत काम किया।

Maulvi Son Accused: दो अलग-अलग तारीखों पर दुष्कर्म

Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case (source-social media )
Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case (source-social media )

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ दो अलग-अलग तारीखों पर दुष्कर्म किया। पहली घटना 2 मई को हुई थी, जबकि दूसरी वारदात 7 मई को बताई जा रही है। बच्ची ने आरोपी का विरोध किया तो उसे डराया और धमकी दी गई ताकि वह किसी को इस बारे में जानकारी न दे सके। कुछ दिनों बाद मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

POCSO Act Case: POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case (source-social media )
Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case (source-social media )

चोपानकी थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। POCSO एक्ट बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए बनाया गया कानून है। इस कानून के तहत नाबालिग बच्चों के साथ अपराध करने वालों पर सख्त सजा का प्रावधान है।

Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case: पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया

Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case (source-social media )
Bhiwadi Madrasa Minor Girl Rape Case (source-social media )

इस बीच पुलिस ने आज यानी मंगलवार को पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। पीड़िता और उसके परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कोटपूतली में शादी समारोह में हुई फूड पॉइजनिंग, मिठाई खाने से सैकड़ों लोगों की बिगड़ी तबीयत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।