Rajasthan: कोटपूतली में शादी समारोह में हुई फूड पॉइजनिंग, मिठाई खाने से सैकड़ों लोगों की बिगड़ी तबीयत

Summary :

Rajasthan: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार को एक शादी समारोह में बनी मिठाइयां खाने के बाद बच्चों समेत 100 से ज़्यादा लोगों की तबीयत कथित तौर पर खराब हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना विराटनगर इलाके के ढाणी गैसकान में हुई जहां समारोह के दौरान परोसी गई मिठाइयां खाने के बाद 105 ग्रामीणों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। कल रात समारोह में बनी मिठाइयां स्थानीय लोगों में बांटी गई थीं। बीमार लोगों को आतेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत बाद में डॉक्टरों ने 16 बच्चों…

Rajasthan: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार को एक शादी समारोह में बनी मिठाइयां खाने के बाद बच्चों समेत 100 से ज़्यादा लोगों की तबीयत कथित तौर पर खराब हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना विराटनगर इलाके के ढाणी गैसकान में हुई जहां समारोह के दौरान परोसी गई मिठाइयां खाने के बाद 105 ग्रामीणों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। कल रात समारोह में बनी मिठाइयां स्थानीय लोगों में बांटी गई थीं। बीमार लोगों को आतेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Rajasthan
Rajasthan

उल्टी और पेट दर्द की शिकायत

बाद में डॉक्टरों ने 16 बच्चों और 14 वयस्कों को आगे के इलाज के लिए शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को हालत में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया, ”खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने ले लिए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।” घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Kotputli food poisoning: अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही विराटनगर उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय, बीसीएमएच सुनील मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होने से सभी मरीजों की हालत में सुधार है।

Kotputli Food Poisoning
Kotputli Food Poisoning

Rajasthan: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर मौजूद

खाद्य सुरक्षा विभाग कोटपूतली की टीम ने मौके पर पहुंचकर रसमलाई व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद फूड पॉइजनिंग के सटीक कारणों का पता चलेगा। इस घटना से पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। परिजन पूरे दिन बीमार बच्चों और मेहमानों की देखभाल में जुटे रहे। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी समारोह या आयोजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Kotputli Food Poisoning
Kotputli Food Poisoning

ALSO READ: ‘भयमुक्त बंगाल का रास्ता खुला…’, राज्य में BJP की प्रचंड जीत पर बोले Amit Shah, जानें संबोधन की 5 बड़ी बातें

Rahul Kumar Rawat