राजस्थान: CM Bhajanlal Sharma युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लाएंगे युवा नीति

Summary :

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान में प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 भी लेकर आएगी। स्टेट स्किल पॉलिसी बनाकर दो साल में 1.50 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। Highlights CM Bhajanlal Sharma का युवाओं के विकास पर जोर समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टार्टअप को 10 करोड़ रूपए तक की फंडिंग CM Bhajanlal Sharma लाएंगे युवा नीति-2024 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा(CM Bhajanlal Sharma) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण…

CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान में प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 भी लेकर आएगी। स्टेट स्किल पॉलिसी बनाकर दो साल में 1.50 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी।

Highlights

  • CM Bhajanlal Sharma का युवाओं के विकास पर जोर
  • समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • स्टार्टअप को 10 करोड़ रूपए तक की फंडिंग

CM Bhajanlal Sharma लाएंगे युवा नीति-2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा(CM Bhajanlal Sharma) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 लाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यहां मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं।

Image

 

आगामी पांच साल में चार लाख सरकारी पदों पर भर्तियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है, सरकार द्वारा आगामी पांच साल में चार लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वर्ष भी एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 तथा कौशल क्षमता विकास के लिए नयी राज्य कौशल नीति लाई जा रही है, जिससे युवाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो सके।’’

Image

क्या है ‘अटल उद्यमी योजना’?

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने तथा उनमें उद्यमिता बढ़ाने के लिए ‘अटल उद्यमी योजना’ शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश-विदेश के उत्कृष्ट सीईओ का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही, इसके तहत चयनित स्टार्टअप को 10 करोड़ रूपए तक की फंडिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लागत से अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सीलरेटर्स स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सकें।

सीएम भजनलाल शर्मा ने की विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते हुए परिदृश्य में विद्यार्थी अपनी विशेषज्ञता से न केवल नयी तकनीक का विकास कर सकते हैं, बल्कि अनेक समस्याओं के समाधान में भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी असीमित क्षमता का उपयोग करते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Image

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta