IIFA 2025: Diya Kumari बोलीं, लोगों में है बहुत उत्साह

Summary :

दीया कुमारी बोलीं, आईफा आयोजन से राजस्थान को मिलेगा वैश्विक मंच

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के आयोजन पर आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है।

दीया कुमारी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है। यह राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आईफा आयोजन होने के बाद भी हमारा प्रयास रहेगा कि राजस्थान में इस तरह के ज्यादा से ज्यादा आयोजन किए जाएं। इस तरह के आयोजन अधिक होने से राजस्थान में पर्यटन बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था बढ़ेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच पर दीया कुमारी ने कहा कि मैंने मैच देखा नहीं है और न मुझे स्कोर का पता है। लेकिन मुझे उम्मीद है की भारतीय टीम जीत हासिल करेगी। मैं जीत की एडवांस में ही बधाई देती हूं।

IIFA 2025 में इम्तियाज अली के नाम सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब, तो ‘Panchayat 3’ बनी बेस्ट सीरीज

इससे पहले दीया कुमारी ने आज ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "कल जयपुर में आयोजित 25वें आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होकर सभी को इस भव्य आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की।"

उन्होंने आगे था कहा, "आईफा अवार्ड्स का जयपुर में आयोजन राजस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस शहर ने हमेशा से ही बॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के सितारों का स्वागत किया है। इस भव्य समारोह ने न केवल जयपुर को एक वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, बल्कि शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है। जयपुर की ऐतिहासिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया है।"

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.