International Yoga Day 2025: CM भजनलाल ने जैसलमेर में किया योग

Summary :

इस वर्ष का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में बड़े उत्साह के साथ योग किया। इस वर्ष का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ है, जो स्वास्थ्य के वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस दौरान शवासन मुद्रा में योग करते हुए उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर जोर दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को आज देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ को जैसलमेर में योग किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और अन्य लोग शवासन मुद्रा करते देखे गए। बता दें कि इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसका विषय है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। यह इस महत्वपूर्ण सत्य को दर्शाता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रहीय स्वास्थ्य अविभाज्य रूप से जुड़े हुए हैं।

वृक्षारोपण किया गया

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैसलमेर के रेतीले रेगिस्तान में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही राजस्थान की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं क्योंकि योग से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और दीर्घायु और मानसिक संतुलन का भी आधार बनता है।

विशाखापट्टनम में PM मोदी ने किया योग, 3 लाख से अधिक लोग हुए शामिल

योग दिवस पर PM मोदी का संदेश

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने योग को उम्र से परे एक उपहार बताया, जो सभी सीमाओं से परे है और मानवता को स्वास्थ्य और सद्भाव में जोड़ता है। PM मोदी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे आंतरिक शांति को एक वैश्विक नीति के रूप में अपनाएं और योग को एक सामूहिक वैश्विक जिम्मेदारी बनाएं। विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने देशों से योग को न केवल व्यक्तिगत या सांस्कृतिक अभ्यास के रूप में अपनाने, बल्कि मानवता को एकजुट करने वाली शक्ति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।