केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण विकास और आवास पर चर्चा की। चौहान ने बताया कि 24 लाख लक्षित घरों में से 20 लाख घरों का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनता के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत ग्रामीण विकास और आवास सहित राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा पूरी होने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएमएवाई के तहत राजस्थान के लिए लक्षित 24 लाख घरों में से 20 लाख घरों पर काम पूरा हो चुका है। बाकी घरों के लिए सर्वेक्षण का काम अभी जारी है।
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आत्मीय भेंट कर ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राजस्थान में ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं का आदर्श… pic.twitter.com/z9Uo7R20P2
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 20, 2025
केंद्र सरकार करेगा मदद
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान में ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाएं लागू हो रही है। राजस्थान निरंतर प्रगति करता रहे और ग्रामीणों का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो रहा है।
30 मार्च को राजस्थान दिवस
बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनता के लिए काम कर रही है। राज्य में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। CM भजनलाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि वे राजस्थान के विकास में सहयोग करते रहेंगे। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें देश की जनता के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि भजनलाल सरकार 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस विशाल कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से प्रदेश के किसानों और वंचित वर्ग को लाभान्वित करेगी।


Download Android App
Download iOS App



