Minor Stabbed to Death in Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग की चाकू मरकर हत्या कर दी गई। यह घटना प्रेम नगर में रात करीब 10 बजे हुई। घर जाते समय रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिर नाबालिग के एक दोस्त ने उसके घायल होने की सूचना दी, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।
Minor Stabbed to Death in Kota: शादी समारोह से घर लौटते वक्त चाकू से हमला

मृतक के दोस्त ने बताया कि नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ बारां में एक शादी समारोह में गया था। देर शाम सभी वापिस लौट रहे थे। रात के करीब 10 बजे वह अकेला अपने घर कोई तरफ ज रहा था। रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने ही फोन कर उसके दोस्त को सूचना दी कि तुम्हारे दोस्त को चोट लगी है।
दोस्त ने बताया कि वह जब मौके पर पहुंचे तो वहां भीड़ लगी हुई थी। नाबालिग नाली में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारन उसकी जान चली गई।
Class 11 Student Murder in Rajasthan: रील बनाने की रंजिश के चलते हत्या

मृतक नाबालिग के चचेरे भाई के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करता था। उसकी रील्स सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जाती थी। इसी को लेकर कुछ लड़के उससे रंजिश रखते थे। पहले भी स्कूल जाते समय उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। अब जब नाबालिग शादी समारोह से घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया।
Rajasthan Crime News: फोन पर पिता से आखिरी बार हुई ये बात
मृतक के पिता ने बताया कि सुबह बेटे ने कहा था कि उसके दोस्त शादी में जा रहे हैं, इसलिए वह भी जा रहा है। शाम को फोन पर उसने बताया कि गढ़ेपान पहुंच गया है और देर शाम तक घर लौट आएगा। उसने यह भी कहा कि उसने मंगलवार का व्रत खोल लिया है। घर के लिए साबूदाना भिगो देने को कहा था। लेकिन रात में ही उसके घायल होने की खबर मिली।
उद्योग नगर थाने के सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो-तीन लड़कों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जाँच में पुराणी रंजिश का मामला सामने आया। नाबालिग के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Uttam Nagar के मछली मंडी में लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आसमान में दिखा धुएं का गुबार


Download Android App
Download iOS App




