comscore

राजस्थान माउंट आबू मार्ग पर बस पलटी, 25 यात्री घायल

Mount Abu Bus Accident

Mount Abu Bus Accident: राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। माउंट आबू मार्ग पर वीर बावसी मंदिर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 25 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

Rajasthan News Today: कैसे हुआ ये हादसा?

Mount Abu Bus Accident
Mount Abu Bus Accident

जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस व छिपा बेरी चौकी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर और नजदीकी अस्पताल भेजा गया। किसी तरह की जनहानि नहीं होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, यह बस गुजरात से आए यात्रियों को लेकर माउंट आबू घूमने गई थी और वापसी के दौरान हादसा हुआ। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। हालांकि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mount Abu News Today: इससे पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

Mount Abu Bus Accident
Mount Abu Bus Accident

इससे पहले, 28 नवंबर को राजस्थान के कोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्लीपर बस अज्ञात वाहन से टकरा गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई यात्रियों ने खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलकर जान बचाई।

Mount Abu Bus Accident: हादसे में दो चालक की मौत

हादसे में दोनों बस चालकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनमें से एक चालक का शव ड्राइवर सीट में बुरी तरह फंसा मिला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ था। कहा जा रहा था कि दिल्ली से इंदौर जा रही बस के चालक को झपकी आ गई और बस आगे चल रहे वाहन में जा टकराई। अज्ञात वाहन टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें: Breaking: इंडियन रेलवे ने बढ़ाया किराया, जनरल से लेकर एक्‍सप्रेस ट्रेन में अब देने होंगे इतने पैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।