Sikh Nagar Kirtan In New Zealand: न्यूज़ीलैंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां सिख समुदाय से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बीच रास्ते में नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया और आगे खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव जैसी स्थिती बन गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से मामला शांत हो गया।
Sikh Parade Auckland: बैनरों के साथ किया गया विरोध प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में बैनर दिखें, जिन पर लिखा, “यह न्यूज़ीलैंड है, भारत नहीं” और “न्यूज़ीलैंड को न्यूज़ीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है, यही हमारा स्टैंड है.” यह प्रदर्शन शनिवार को उस वक्त हुआ, जब नगर कीर्तन गुरुद्वारे की तरफ वापस लौट रहा था। नारेबाजी और बैनरों के स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ आपत्ति जताई। जिससे सिख समाज के लोग दंग रह गए।
Patriot Protesters Haka: शनिवार को हुई ये घटना (Sikh Nagar Kirtan In New Zealand)
सिख नेता सन्नी सिंह ने बताया कि शनिवार को साउथ ऑकलैंड में सिख समुदाय ने गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार, मनुरेवा से शांतिपूर्ण नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारे की ओर लौट रहा था, तभी विरोध सामने आया। सन्नी सिंह के अनुसार, जैसे ही नगर कीर्तन गुरुद्वारे के पास पहुंचा, लगभग 30-35 स्थानीय लोग वहां आए और रास्ता रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस विरोध से माहौल असहज हो गया।
Destiny Church New Zealand: सिखों ने दिखाई पूरी संयमता

हालांकि विरोध की कोई स्पष्ट वजह नहीं थी, सिख समुदाय ने पूरी संयमता दिखाई। उन्होंने किसी भी तरह के टकराव से बचते हुए शांति बनाए रखी और प्रदर्शनकारियों से उलझने से बचा। समुदाय के लोगों ने कहा कि वे इस अप्रत्याशित विरोध से हैरान थे, लेकिन शांतिपूर्ण व्यवहार ही उचित समझा। घटना की सूचना मिलते ही न्यूज़ीलैंड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। कुछ समय बाद विरोधकारी हट गए, जिससे नगर कीर्तन सुरक्षित रूप से गुरुद्वारे लौट सका।
ये भी पढ़ें: Breaking: इंडियन रेलवे ने बढ़ाया किराया, जनरल से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन में अब देने होंगे इतने पैसे?


Download Android App
Download iOS App





