‘इस्लामी विचारधारा से अमेरिका को खतरा…’ खुफिया निदेशक तुलसी गेबार्ड ने दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस

Summary :

Tulsi Gabbard on Islam: अमेरिका में वार्षिक फेस्ट या एमफेस्ट 2025 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मलेन में अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस्लाम और इस्लामी विचारधारा को अमेरिकी स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्वतंत्रता और इस्लामवाद में फर्क है, और राजनीतिक इस्लाम, जिसे उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथ कहा, अमेरिकी समाज में अपने विचारों को कानून या हिंसा के जरिए थोपने की कोशिश करता है। गैबार्ड ने पैटर्सन (न्यू जर्सी) और ह्यूस्टन जैसी जगहों का उदाहरण दिया, जहां इस…

Tulsi Gabbard on Islam: अमेरिका में वार्षिक फेस्ट या एमफेस्ट 2025 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मलेन में अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस्लाम और इस्लामी विचारधारा को अमेरिकी स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्वतंत्रता और इस्लामवाद में फर्क है, और राजनीतिक इस्लाम, जिसे उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथ कहा, अमेरिकी समाज में अपने विचारों को कानून या हिंसा के जरिए थोपने की कोशिश करता है। गैबार्ड ने पैटर्सन (न्यू जर्सी) और ह्यूस्टन जैसी जगहों का उदाहरण दिया, जहां इस तरह के रुझान देखे जा रहे हैं।

Christmas Markets Germany: ‘युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे हैं’

Tulsi Gabbard on Islam
Christmas Markets Germany (Image- Social Media)

तुलसी गैबार्ड ने अपने संबोधन में इस्लामी विचारधारा को बढ़ते खतरे के रूप में सामने रखा। उन्होंने कहा, “जब क्रिसमस आ रहा है, जर्मनी में इस्लामी विचारधारा के खतरे के चलते क्रिसमस बाजार रद्द हो रहे हैं। इसके अलावा मिशिगन और मिनयापोलिस जैसे शहरों में मौलवी खुलेआम इस विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं और युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे हैं।”

Global Security Threat: अमेरिका पर इस्लामी कानूनों थोपने की कोशिश

गैबार्ड ने आगे कहा, “इस साल की शुरुआत में, इस्लामिक संगठनों की बैठक में अमेरिका में शरिया कानून लागू करने की बात हुई थी। ह्यूस्टन में ये पहले से ही लागू हो चुका है और पैटर्सन, न्यू जर्सी को खुद को पहला मुस्लिम शहर मानने पर गर्व है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामी कानूनों को अमेरिकी समाज पर थोपने की कोशिश की जा रही है, जो उनके अनुसार, देश की स्वतंत्रता और संविधान के खिलाफ है।

Islamist Ideology: ‘हम इस इस्लामी विचारधारा के खतरे को अच्छी तरह समझते हैं’

Tulsi Gabbard on Islam
Tulsi Gabbard on Islam (Image- Social Media)

तुलसी गबार्ड ने कहा कि जब हम इस्लामी विचारधारा के खतरे की बात कर रहे हैं, तो बता दें कि इस्लामी विचारधारा में किसी के लिए कोई आजादी नहीं होगी। चार्ली किर्क ने कहा था कि हमारे देश में आजादी एक मूलभूत अधिकार है, जो हमें भगवान से मिली है। लेकिन हम इस इस्लामी विचारधारा के खतरे को अच्छी तरह समझते हैं, जो अल्लाह के अलावा किसी दूसरे भगवान के अस्तित्व से इंकार करते हैं।

यह भी पढ़ें: “वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई विनाशकारी होगी”, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की कड़ी चेतावनी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।