Rajasthan पहुंचे PM Modi, नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन; करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Summary :

आज शनिवार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। उनकी दौरे की शुरुआत जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से हुई है। इस आधुनिक टर्मिनल को करीब ₹480 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है, इसे यात्रियों की सुविधाएं को देखते हुए बनाया गया है। यह टर्मिनल नए सविधाओं से लैश हैं। साथ ही इसकी डिजाइन में राजस्थानी कला और संस्कृति की भी झलक दिखाई दे रही है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूरे टर्मिनल का निरक्षण किया। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौके पर…

आज शनिवार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। उनकी दौरे की शुरुआत जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से हुई है। इस आधुनिक टर्मिनल को करीब ₹480 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है, इसे यात्रियों की सुविधाएं को देखते हुए बनाया गया है। यह टर्मिनल नए सविधाओं से लैश हैं। साथ ही इसकी डिजाइन में राजस्थानी कला और संस्कृति की भी झलक दिखाई दे रही है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूरे टर्मिनल का निरक्षण किया। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे। मौके पर जय घोष का नारा भी लगाया गया।

₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

PM modi in Rajasthan (CREDIT-SM)

बता दें कि राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी प्रदेश की जनता को ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इनमें सड़क, रेलवे, ऊर्जा, पेयजल और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई लाभकारी योजनाएं भी शामिल हैं, जिससे जनता की हित और प्रदेश की विकास को देखते हुए दिया जा रहा है।

सरकार ने इस परियोजनाओं को लेकर बताया है कि इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी अच्छी होगी, निवेश बढ़ेगा और लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इन योजनाओं को राजस्थान के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। इस परियोजनाओं से राज्य के विपक्षी दल भी खुश है। प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार की इस पहल का खुलकर स्वागत किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है।

पचपदरा दौरे के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Pachpadra traffic advisory (CREDIT-SM)

मालूम हो कि पीएम मोदी का कार्यक्रम जोधपुर के बाद बालोतरा जिले के पचपदरा में भी होना तय हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने कई रास्तों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। बाड़मेर-जोधपुर हाईवे समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात को डाइवर्ट किया गया है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले आप ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें। जिससे आपको घर से निकलने पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

Barmer-Jodhpur highway diversion (CREDIT-SM)

अशोक गहलोत ने बताया ऐतिहासिक दिन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा, ‘आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है।’

READ ALSO: आईआईएम रायपुर और FPSB इंडिया की बड़ी पहल, अब वित्तीय नियोजन में मिलेगा वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।