भारत के बड़े एक्शन से बिलबिलाएगा पाकिस्तान, 23 नागरिकों को आतंकी घोषित किया, जानें पूरी लिस्ट

Summary :

India Designates 23 Individuals As Terrorist: भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए वहां के नागरिकों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा (JuD) आतंकी संगठनों से जुड़े हुए है और घुसपैठ की कोशिश, हमले की साजिश, हथियार सप्लाई कराने की गतिविधियों में शामिल है। UAPA के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। 23 नागरिकों को आतंकी घोषित किया गृह मंत्रालय के अनुसार 23 आतंकियों के नाम जुड़ने के बाद अब UAPA की चौथी अनुसूची के तहत लिस्ट में आतंकवादियों की संख्या 80…

India Designates 23 Individuals As Terrorist: भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए वहां के नागरिकों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा (JuD) आतंकी संगठनों से जुड़े हुए है और घुसपैठ की कोशिश, हमले की साजिश, हथियार सप्लाई कराने की गतिविधियों में शामिल है। UAPA के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

23 नागरिकों को आतंकी घोषित किया

Anti Terror Action
Anti Terror Action

गृह मंत्रालय के अनुसार 23 आतंकियों के नाम जुड़ने के बाद अब UAPA की चौथी अनुसूची के तहत लिस्ट में आतंकवादियों की संख्या 80 पहुंच गई है। बता दे कि इनमें 12 लोग पाकिस्तान के निवासी, 7POK के लोग और 4 पाकिस्तान में रहते है। इन सभी आतंकवादियों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने, हथियार जुटाने, टेरर फंडिंग और हमले करने की साजिश रचने के लिए आरोप लगे है।

नगरोटा आर्मी कैंप हमले से जोड़ा

Nagrota Encounter 2016
Nagrota Encounter 2016

भारत सरकार ने इन सभी आतंकियों को साल 2016 नगरोटा आर्मी कैंप पर हमला और साल 2022 में सुनजवां हमले से भी जोड़ा है। बता दें कि साल 2016 में आर्मी की वर्दी में तीन आतंकियों ने नगरोटा आर्मी कैंप पर हमला कर दिया था जिसमें 7 जवान शहीद हुए थे। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया था।

22 अप्रैल 2022 को सुनजवां में CISF के जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 1 जवान शहीद और कई घायल हो गए थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली थी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।