Lock Upp Season 2 Jailors: क्या jailer बनकर आ रहे हैं Tejaswi, Karan और Elvish Yadav? नेटफ्लिक्स के शो में होने वाला है बड़ा धमाका

Summary :

‘लॉक अप सीजन 2’ की शुरुआत 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर हो चुकी है और शो आते ही छा गया है, जिसकी वजह से इसमें ड्रामा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स हर रोज कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। चर्चा है कि टीवी के सबसे फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra)- जो अपने प्यार और कमाल की केमिस्ट्री (‘तेजरन’) के लिए हमेशा खबरों में छाए…

‘लॉक अप सीजन 2’ की शुरुआत 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर हो चुकी है और शो आते ही छा गया है, जिसकी वजह से इसमें ड्रामा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स हर रोज कुछ न कुछ नया कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। चर्चा है कि टीवी के सबसे फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra)- जो अपने प्यार और कमाल की केमिस्ट्री (‘तेजरन’) के लिए हमेशा खबरों में छाए रहते हैं, और उनके साथ ही अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) शो में नए ‘जेलर’ के रूप में एंट्री लेने वाले हैं।

जहाँ करण और तेजस्वी को फैंस स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं, वहीं एल्विश यादव का नाम आते ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू कर देते हैं। अब जब इन तीनों का नाम एक साथ सामने आया है, तो हर तरफ हंगामा मच गया है। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल खबर का असली सच।

रितेश देशमुख और फराह खान के हाथों में है कमान, कंगना ने भी आकर लगाई कैदियों की क्लास

Lock Upp 2 Update
Lock Upp Season 2 Jailors ( Source : Social Media)

आपको बता दें कि इस बार शो का पूरा अंदाज बदला हुआ है। बॉलीवुड के फेमस सितारे रितेश देशमुख और फराह खान इस सीजन को बतौर होस्ट और जेलर संभाल रहे हैं। इस 15 कैदियों वाले जेल वाले शो की असली बागडोर अभी भी पूरी तरह से रितेश और फराह के हाथों में ही सुरक्षित है।

शो में तड़का लगाने के लिए हाल ही में बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत को भी एक स्पेशल एपिसोड के लिए बुलाया गया था। कंगना ने जेल में आकर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने राम कपूर, धीरज धूपर और श्रेया कालरा जैसे बड़े सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों के लिए खूब सुनाया, जिसे देखकर दर्शकों को बहुत मजा आया। 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि के लिए शो के अंदर कैदियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

‘लॉक अप सीजन 2’ की जेल में कुल 15 कैदी बंद हुए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में सीनियर एक्टर राम कपूर, टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, हैंडसम हंक धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा शामिल हैं। इनके अलावा सोशल मीडिया स्टार रियाज अली, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चमोला, श्रेयता अय्यर, श्रेया कालरा, ‘दुबई की कोमोलिका’ पामेला सेरेना और हरियाणवी यूट्यूबर वरुण यादव उर्फ लैला भी जेल की हवा खा रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश का दिखेगा अलग अवतार, एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का लेंगी इंटरव्यू

Lock Upp Season 2 Tejasswi Prakash
Lock Upp Season 2 Tejasswi Prakash ( Source : Social Media)

भले ही तेजस्वी प्रकाश इस शो की परमानेंट जेलर न बन रही हों, लेकिन उनके फैंस के लिए एक बहुत अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश ‘लॉक अप सीजन 2’ का पूरी तरह हिस्सा न होकर एक बेहद खास सेगमेंट के लिए शो से जुड़ सकती हैं।

खबरों की मानें तो तेजस्वी को शो में एक स्पेशल होस्टिंग सेगमेंट के लिए साइन किया जा सकता है, जहां वो जेल से बेघर (Eliminate) होने वाले कंटेस्टेंट्स का इंटरव्यू लेती हुई दिखाई देंगी। यानी शो से बाहर जाने के बाद कैदियों के दिल के राज उगलवाने की जिम्मेदारी तेजस्वी की हो सकती है। इसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ा ‘जेलर’ बनने का धुंआ, क्या है तीनों की एंट्री का असली सच?

Lock Upp 2 Rumors Fact Check
Lock Upp 2 Rumors Fact Check ( Source: Social Media) 

जैसे ही ‘लॉक अप 2’ की शुरुआत हुई है, सोशल मीडिया पर लगातार फैंस तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। चर्चाएं जोरों पर थीं कि पिछले सीजन में अकेले जेलर की भूमिका निभाने वाले करण कुंद्रा के साथ इस बार उनकी लेडीलव तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव भी नजर आएंगे। इंटरनेट पर फैंस लगातार यह दावा कर रहे थे कि इन तीनों को ही शो चलाने की पूरी जिम्मेदारी दे दी गई है।

एक यूजर ने तो तेजस्वी के ‘नागिन’ वाले रोल का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “तेरी नागिन होगी हमारी नहीं, हमारा तो एल्विश और करण है।” वहीं दूसरी तरफ, वहीं शो की पूरी खबर रखने वाले एक दूसरे यूजर ने असली बात बताते हुए कमेंट किया “तेजस्वी शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं आ रही हैं, बल्कि वो तो एलिमिनेट (बेघर) हुए कंटेस्टेंट्स के इंटरव्यू लेंगी।

लेकिन आपको बता दें कि ऑफिशियल नेटवर्क और मेकर्स की तरफ से इस पर बड़ा खुलासा हो चुका है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें सिर्फ अफवाहें हैं। करण, तेजस्वी और एल्विश में से कोई भी शो का नया जेलर नहीं बन रहा है। असल में, इन तीनों को हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर एक साथ काम करते देखा गया था, जिसके बाद से फैंस ने यह अंदाज़ा लगाने शुरू कर दिए कि ये तीनों ‘लॉक अप 2’ में धमाल मचाने आ रहे हैं।

Read More: Alpha Box Office: YRF स्पाय यूनिवर्स की ‘Alpha’ ने पहले दिन की इतनी कमाई, क्या मेकर्स खुद बढ़ा रहे हैं कलेक्शन के..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।