Bhajan Lal Sharma Corona Positive: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इस बात की जानकारी खुद सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।
Highlights
- राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव
- CM ने खुद को किया आइसोलेट
- CM ने खुद दी जानकारी
CM भजनलाल शर्मा ने खुद दी जानकारी
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था, जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने बताया कि वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं। सीएम ने बताया आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।
आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से होंगे सम्मिलित
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में आयोजित शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। हमारी मातृशक्ति आज पूरी दुनिया में अपने सामर्थ्य का परचम लहरा रही है। पीएम मोदी के ओजस्वी संबोधन में नारीशक्ति की उपलब्धियों का उल्लेख देश और समाज को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा।


Download Android App
Download iOS App



