Rajasthan: Dausa में भाई के ससुराल में विवाद, युवक ने खुद को मारी गोली

Summary :

भाई के ससुराल में झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या

राजस्थान के दौसा में पारिवारिक विवाद के बाद विष्णु खटीक ने खुद को गोली मार ली। घटना के समय विष्णु अपने भाई के ससुराल में था। भाई ने रोकने की कोशिश की, लेकिन विष्णु ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राजस्थान के दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले में देर रात अपने भाई के ससुराल में हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। रिपोर्ट के अनुसार, पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके चलते विष्णु खटीक ने खुद को सिर में गोली मार ली। घटनास्थल पर मौजूद उसके भाई ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक विष्णु खटीक ने गोली चला दी।  पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दिल्ली निवासी विष्णु ने विवाद के बाद खुदकुशी कर ली। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan: Beawar में नाइट्रोजन गैस रिसाव, फैक्ट्री मालिक समेत तीन की मौत

झगड़ा रोकने का प्रयास

 गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विष्णु खटीक के रूप में हुई है। बता दें कि वह अपने भाई के ससुराल गया हुआ था, तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसके भाई ने बीच-बचाव कर झगड़ा रोकने का प्रयास किया था लेकिन तब तक विष्णु ने खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद परिजन उसे दोसा जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

विष्णु खटीक दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सूचना मिलने पर सीओ रवि प्रकाश शर्मा, कोतवाल सुधीर उपाध्याय और डीओ जवान सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। जांच में सहयोग के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। विष्णु के शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।