Rajasthan : सरकार ने स्कूल कैलेंडर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को किया शामिल

Summary :

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को अब उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 22 जनवरी को राजस्थान(Rajasthan ) के सरकारी स्कूलों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने इस तिथि को वार्षिक उत्सव दिवसों की सूची में शामिल कर लिया है। Highlights . Rajasthan सरकार का बड़ा फैसला . स्कूल कैलेंडर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को किया शामिल Rajasthan सरकार का बड़ा फैसला राजस्थान(Rajasthan) स्कूल शिक्षा परिषद ने हाल ही में अपने कैलेंडर में स्कूलों में मनाए जाने वाले त्योहारों और दिवसों की तिथियों का उल्लेख किया है, जिसमें…

Rajasthan

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को अब उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 22 जनवरी को राजस्थान(Rajasthan ) के सरकारी स्कूलों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने इस तिथि को वार्षिक उत्सव दिवसों की सूची में शामिल कर लिया है।

Highlights
. Rajasthan सरकार का बड़ा फैसला
. स्कूल कैलेंडर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को किया शामिल

Rajasthan सरकार का बड़ा फैसला

राजस्थान(Rajasthan) स्कूल शिक्षा परिषद ने हाल ही में अपने कैलेंडर में स्कूलों में मनाए जाने वाले त्योहारों और दिवसों की तिथियों का उल्लेख किया है, जिसमें रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को भी जोड़ा गया है।इस कैलेंडर में यह नहीं बताया गया है कि इस दिन को कैसे मनाया जाएगा और छात्रों को इस दिन क्या करना होगा। वैसे, कैलेंडर में इन त्योहारों या दिनों को कैसे मनाया जाना चाहिए इसे लेकर सामान्य निर्देश दिए गए हैं।

राम मंदिर उद्घाटन: किन राज्यों ने 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है? |  नवीनतम समाचार भारत - हिंदुस्तान टाइम्स

इसमें सलाह दी गई है कि इन विशेष दिनों को लेकर चर्चा की जानी चहिए। साथ ही छात्रों को इसके महत्‍व के बारे में भी पता होना चहिए और छात्रों को इस विशेष दिवस के महत्व को दर्शाते चित्रों को भी बनाना चाहिए।

स्कूल कैलेंडर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को किया शामिल

राजस्थान(Rajasthan) के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीन दिन पहले इस कैलेंडर को लॉन्च किया था, जिसकी पुष्टि उनके कार्यालय ने आईएएनएस से की।कैलेंडर के अनुसार इस बार छात्र स्कूल में रक्षा बंधन भी मनाएंगे। इस बार रक्षाबंधन सोमवार 19 अगस्त को है, लेकिन एक दिन पहले रविवार के चलते यह दिन स्‍कूलों में 17 तारीख को ही मनाया जाएगा। इस दिन बच्‍चे एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधेंगे।बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

Ayodhya Ram Mandir News LIVE updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम  मोदी ने आवास पर जलाई 'राम ज्योति'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar