राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट चिंता का विषय नहीं है। देश में 140 करोड़ की जनसंख्या में केवल 246 लोग संक्रमित हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सब कुछ नियंत्रण में है और अलर्ट रहना जरूरी है।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को कहा कि कोरोना से परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है। देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। प्रत्येक राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लेकिन, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना की वजह से फिलहाल चिंतित नहीं हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, “देश में 140 करोड़ की जनसंख्या है। इसमें अबतक 246 लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना का जो नया वेरिएंट है वह उतना खतरनाक नहीं है। फिलहाल कोरोना चिंता का विषय नहीं है। लेकिन, अभी से अलर्ट रहना हम सभी के लिए सही होगा। कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या ने आम जनता में डर का माहौल बना दिया है।
राजस्थान के परिक्षेत्र में जातिगत जनगणना स्वागत योग्य कदम : Jogaram Patel
सवाई मानसिंह अस्पताल में एक गर्भवती महिला को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने को लेकर हाई पावर कमेटी बनाई गई है जो तथ्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह तय करेगी कि किस स्टाफ की गलती थी जिसकी वजह से यह घटना हुई। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “जांच की जा रही है। जो भी जिम्मेदार होगा उसे सजा दी जाएगी।”
हनुमान बेनीवाल सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने को लेकर रविवार को बड़ी रैली करने वाले हैं। इस पर गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, “हनुमान बेनीवाल दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कमेटी का सदस्य हूं, हम पूरी जांच कर रहे हैं, कोर्ट ने एक डेट दी है। हम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेंगे हम दबाव में कोई निर्णय नहीं लेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



