Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आज और कल राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 19 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा।
राजस्थान में शुरू होगी सर्दियां
राजस्थान के लोगों को गर्मी और बारिश के बाद कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार के संकेत दे दिए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के मौसम को लेकर अब बड़ा अपडेट जारी किया गया है। विभाग का माना है कि इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ेगी।
बढ़ने लगा ठंड का स्तर
जयपुर सहित संपूर्ण राजस्थान में मौसम में बदलाव के कारण ठंड का स्तर बढ़ने लगा है। राज्य का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच चुका है। सुबह और देर शाम को हल्की ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंत तक सर्दियां शुरू हो जाएगी। आमतौर पर दोपहर के समय अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहता है, लेकिन सूरज ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आती है, जिससे वातावरण में तेजी से ठंडक घुल जाती है।
मुख्य जिलों का तापमान ये रहा
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री, जैसलमेर में 38.5 डिग्री, बाड़मेर में 38.4 डिग्री, चूर में 38.2 डिग्री0अलवर में 36.8 डिग्री, बीकानेर में 36.6डिग्री, जोधपुर में 36.2 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, जयपुर में 36.1 डिग्री, अजमेर में 36 डिग्री, कौटा में 35.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 34.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री, माउंट आबू में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पहले तेज गर्मी, फिर भारी बारिश और अब कड़ाके की ठंड
आपको बता दें कि मई और जून के समय में राजस्थान में भयंकर लू चली थी। इस बार इतनी तेज गर्मी पड़ी की बॉर्डर पर जवानों ने पापड़ सेके थे। गर्मी को लेकर कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया था। इसके बाद मानसून में बारिश भी आसमान से आफत की तरह बरसी थी। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सर्दियों भी परेशान करने वाली है।


Download Android App
Download iOS App






