‘तू काली है’, कहकर पत्नी पर डाला तेजाब, फिर अगरबत्ती से…, उदयपुर में पति ने बेरहमी से की हत्या

Summary :

Udaipur Wife Acid Attack: सदियों से देश में महिलाओं पर हिंसा हो रही है। कभी दहेज के लिए को लेकर कभी किसी और कारण से महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। इसी तरह साल 2017 में राजस्थान के उदयपुर में एक आदमी ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि उसका रंग काला था। शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब डालकर उसे आग लगा दी। Udaipur Wife Acid Attack: कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा इस जघन्य अपराध के लिए आठ साल बाद अब कोर्ट ने आरोपी पति (Accused Husband) को फांसी की सजा सुनाई है। राजस्थान…

Udaipur Wife Acid Attack: सदियों से देश में महिलाओं पर हिंसा हो रही है। कभी दहेज के लिए को लेकर कभी किसी और कारण से महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। इसी तरह साल 2017 में राजस्थान के उदयपुर में एक आदमी ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि उसका रंग काला था। शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब डालकर उसे आग लगा दी।

Udaipur Wife Acid Attack: कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

इस जघन्य अपराध के लिए आठ साल बाद अब कोर्ट ने आरोपी पति (Accused Husband) को फांसी की सजा सुनाई है। राजस्थान के उदयपुर जिले के मावली अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने शनिवार को इस मामले पर फैसला सुनाया। अदालत ने पत्नी की हत्या के दोषी सीताराम निवासी को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Udaipur Wife Acid Attack
Udaipur Wife Acid Attack

Rajasthan Crime News: शरीर पर तेजाब डालकर लगाई आग

किशन दास अपनी पत्नी लक्ष्मी को उसके रंग को लेकर ताने मारता था। वह उसे काली और मोटी कहकर अपमानित और प्रताड़ित करता था। अपनी पत्नी के प्रति उसकी घृणा इतनी बढ़ गई कि एक दिन उसने लक्ष्मी का ताना देते हुए मार दिया। किशन दास ने  लक्ष्मी को कह- ‘तुम काली हो, यह क्रीम तुम्हें गोरा कर देगी…’ यह कहते उसने लक्ष्मी के पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद उसने जलती अगरबत्ती से उसके शरीर को जलाना शुरू कर दिया। तेजाब के कारण आग तेजी से भड़क उठी और महिला का पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया। कुछ ही देर में लक्ष्मी की तड़प-तड़प कर मर गई।

Udaipur Wife Acid Attack
Udaipur Wife Acid Attack

Husband Murdered Wife: 14 लोगों ने दी गवाही

इस जघन्य अपराध के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों और 36 दस्तावेज़ों के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ मज़बूत सबूत पेश किए। अदालत से मांग की गई कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा और क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब आठ साल बाद पति को उसके अपराध की सजा दी गई है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: पति से तंग आकर 28 साल की महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Neha Singh