राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। डीग-भरतपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महिला दिवस पर Rajasthan सरकार का तोहफा, Roadways बसों में मुफ्त यात्रा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को डीग सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, तीन से अधिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का इलाज डीग सीएचसी में चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पता चला कि वाहन में सवार लोग शादी में जा रहे थे। गाड़ी अलवर से किरावली आगरा के लिए निकली थी, तभी वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गए और कुछ घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



