जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, ऑनलाइन कलमा पढ़ बबीता से बनी ‘खदीजा’, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी

Summary :

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मह‍िला स्लीपर सेल पकड़ी गई। ATS ने मिलिटरी इंटेलिजेंस की सूचना पर बबीता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बबिता धाकड़ ने ऑनलाइन कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन किया था। धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम खदीजा रखा था। वह मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। महिला सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ी थी। फिलहाल एजेंसियां इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। Jaish-e-Mohammed Women Terrorist: आतंकी मामलों में शामिल लोगों से जुड़े होने का शक सूत्रों…

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मह‍िला स्लीपर सेल पकड़ी गई। ATS ने मिलिटरी इंटेलिजेंस की सूचना पर बबीता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बबिता धाकड़ ने ऑनलाइन कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन किया था। धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम खदीजा रखा था। वह मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। महिला सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ी थी। फिलहाल एजेंसियां इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

Jaish-e-Mohammed Women Terrorist: आतंकी मामलों में शामिल लोगों से जुड़े होने का शक

सूत्रों के मुताबिक, यह महिला जयपुर में रह रही थी और सैन्य खुफिया एजेंसी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान एटीएस (ATS) ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है। शुरुआती जांच में महिला के मोबाइल से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट मिला, जिसमें कई आपत्तिजनक सामग्रियां और विदेशी प्रोफाइल्स के लिंक मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि महिला की फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स शामिल थे, जिन पर ‘जैश-ए-मोहम्मद’ और अन्य उग्रवादी संगठनों के झंडे और हथियारबंद आतंकियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। जांच एजेंसियों के अनुसार, महिला ने ऑनलाइन माध्यम से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ‘खदीजा’ रख लिया था।

Jaipur news: हैंडलर्स पाकिस्तान बुलाने की योजना भी बना रहे थे

Woman Terrorist Arrested in Jaipur
(Image- Social Media)

गिरफ्तार की गई महिला ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में बैठे एक मुफ्ती ने फोन पर उसका इस्लाम धर्म में परिवर्तन कराया था। यही नहीं, उसके पाकिस्तानी हैंडलर्स उसे पाकिस्तान बुलाने की पूरी योजना भी बना रहे थे। इस जांच और पुख्ता सबूतों के आधार पर राजस्थान एटीएस ने महिला को गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 27 जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।