गर्मियों की थाली में बढ़ाएं स्वाद का तड़का, इस आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें प्याज का रायता

Pyaaz Raita Recipe in Hindi

Pyaaz Raita Recipe in Hindi: गर्मी में खाने के साथ अगर रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। रायता हर किसी को काफी ज्यादा पसंद होता है। भारत में रायते की कई वैराइटीज़ फेमस है, जो गर्मियों के सीजन में लंच या डिनर के साथ खाई जाती हैं। हर दिन लोग तरह-तरह की सब्जियों से रायता बनाते हैं। क्योंकि ये हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

ऐसे में आज हम आपको प्याज का रायता बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही समय में बना सकते हैं। इसका टेस्ट बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को काफी पसंद आता है। आइए जानते हैं, प्याज का रायता बनाने के लिए आपको किन-किन सामग्रियों की जरूरत होती है।

Pyaaz Raita Recipe in Ingredients: प्याज का रायता बनाने की सामग्री

Pyaaz Raita Recipe in Ingredients
Pyaaz Raita Recipe in Ingredients (Source: Social Media)
  • बारीक कटे प्याज – 2
  • 2 कप – दही
  • अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर
  • 1 – हरी मिर्च बारीक कटी
  • रायता मसाला – 1 टी स्पून
  • चीनी – 1/4 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया
  • तेल

Pyaaz Raita Recipe in Hindi: प्याज का रायता बनाने की विधि

  • प्याज का रायता बनाने के लिए सबसे पहले कटोरे में दही डालकर अच्छी तरह पतला फेंट लें।
  • जब दही घुल जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, रायता मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालें।
  • इसके बाद सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपका प्याज रायता बनकर तैयार है। इसे खाने से पहले हरा धनिया की पत्तियां डालकर गार्निश करें।
  • इस रायते को आप किसी भी पराठे के साथ खा सकते हैं।

Also Read: Plain Rice खाकर हो गए हैं बोर? मिनटों में घर पर ऐसे बनाएं Hotel जैसा Jeera Rice, देखें Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।