‘भाड़ में जाए बिहार, लेकिन अपनी कुर्सी बची रहे…’, नीतीश कुमार की राज्यसभा सांसद बनने पर तेजस्वी का पहला रिएक्शन

Summary :

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सवाल यह है कि इतना बड़ा जनादेश मिलने के बावजूद सरकार में बदलाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार की ऐसी इच्छा थी, तो वे चुनाव से पहले ही यह बात कह सकते थे। लेकिन अब अचानक, मुख्यमंत्री पद के लिए वोट लेने के बाद उनका मन…

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सवाल यह है कि इतना बड़ा जनादेश मिलने के बावजूद सरकार में बदलाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार की ऐसी इच्छा थी, तो वे चुनाव से पहले ही यह बात कह सकते थे। लेकिन अब अचानक, मुख्यमंत्री पद के लिए वोट लेने के बाद उनका मन बदलना समझ से परे है।

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: तेजस्वी ने बताया बिहार को बर्बाद करने वाला

मीडिया बातचीत में तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “बिहार: RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, “यह महज़ एक औपचारिकता है और वह ऐसा तब भी कर रहे हैं, जब वह खुद ऐसा नहीं चाहते. उन पर दबाव है। हमने चुनावों के दौरान ही कह दिया था कि उन्हें (मुख्यमंत्री को) पद पर बने रहने नहीं दिया जाएगा.

सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में बदलाव क्यों किया जा रहा है? बिहार के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. लोग परेशान हैं. इन लोगों का मकसद सिर्फ़ अपनी कुर्सियों से चिपके रहना है. ये लोग सिर्फ़ बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं.”

Nitish Kumar News: “सदन में नीतीश जी का कुर्ता खींचा जाता है”

Nitish Kumar News
Nitish Kumar News (Source: Social Media)

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर काफी दबाव नजर आता है। कभी कोई उनका हाथ पकड़ता है, कभी पैर, तो कभी उनका कुर्ता खींचता दिखता है। उन्होंने कहा कि पुराने वीडियो फुटेज देखने से यह साफ समझ में आता है। जब नीतीश कुमार सदन में बोलते हैं, तो कई बार उनकी बात बीच में रोक दी जाती है। कभी पीछे से कोई उनका कंधा पकड़ लेता है, तो कभी कोई उनका हाथ नीचे कर देता है।तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि इस तरह उन्हें कई बार अपमानित किया गया है।

यह भी पढ़ें –‘नीतीश कुमार अब PM बनेंगे’, राज्यसभा के शपथ पर Akhilesh Yadav का बड़ा दावा, बातों-बातों में खोल दिए कई राज

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।