Akhilesh Yadav on Nitish Kumar PM: बिहार सीएम नीतीश कुमार आज शुक्रवार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लिए। उनके शपथ पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो चाहता था कि वो प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों. हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की कोशिश थी कि वो प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते. लेकिन अब सुनने में आ रहा है और लग रहा है कि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर वो रिटायर हो जाएंगे. सोचिए भाजपा ने कितना बड़ा धोखा उन्हें दिया है. उनके लोगों के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है.
Akhilesh Yadav on Nitish Kumar PM: सरकार को बताया पीड़ा
बता दें कि अखिलेश यादव आज शुक्रवार को जयपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कई मुद्दों पर तंज कसा। बातचीत में उन्होंने कहा जहां भाजपा है वहां पीड़ा है. जहां पीड़ा है वहां PDA है. उन्होंने आगे कहा, “मैं यहां PDA की पौध भी लगाने आया हूं. सपा प्रमुख यादव ने आगे कहा, “डबल इंजन के लोग एक दूसरे की रफ्तार को नहीं बढ़ा रहे बल्कि इनमें टकराव दिखता है.
Nitish Kumar Becomes Rajya Sabha Member: नीतीश कुमार बने राज्यसभा मेंबर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस विशेष अवसर पर जे.पी. नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल जैसे प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ बिहार NDA के कई नेता भी मौजूद थे। ऐसे में बिहार के सीएम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। बिहार का अगला मुखिया कौन होगा ?
यह भी पढ़ें – बंदूक छोड़ हाथों में थामी कॉफी की महक, पंडुम कैफे ने पेश की भय से भरोसे की अनूठी मिसाल


Download Android App
Download iOS App




