Garuda Purana Advice for Happy Life: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण का बहुत महत्व है। गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में से एक है। इसमें सिर्फ मृत्यु और मृत्यु के बाद की बातें ही नहीं लिखी हैं, बल्कि इसमें एक अच्छी और सफल जिंदगी जीने के कई बेहतरीन तरीके भी बताए गए हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, हम सफल होंगे या असफल, यह काफी हद तक हमारी संगति पर निर्भर करता है। हम जिनके साथ समय बिताते हैं, उनका सीधा असर हमारे विचारों और भविष्य पर पड़ता है। अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो गरुड़ पुराण कुछ ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह देता है जो आपकी तरक्की में रुकावट बन सकते हैं। आइए, जानें वे कौन से लोग हैं जिनसे आपको दूर रहना चाहिए।
इन 8 लोगों से आज ही बना लें दूरी (Garuda Purana Life Lessons)

1. गुस्सैल और घमंडी लोग
जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और जो हर समय अपने घमंड में रहते हैं, उनके पास कभी शांति नहीं रहती। ऐसे लोगों का साथ आपकी मानसिक शांति को नुकसान पहुंचा सकता है।
2. लालची और मतलबी लोग
जो लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं, वे किसी के सच्चे दोस्त नहीं होते। गरुड़ पुराण के अनुसार, स्वार्थी लोगों से कभी प्यार या भरोसे की उम्मीद न रखें, क्योंकि वे वक्त आने पर धोखा दे सकते हैं।
3. हमेशा दुखी रहने वाले लोग
4. गलत आदतों में डूबे लोग
जो लोग नशा, जुआ या किसी भी तरह की बुरी लत के शिकार होते हैं, उनसे दूरी बनाना ही भलाई है। ऐसे लोगों का साथ आपका समय, धन और सम्मान कम कर सकता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, बुरी आदतों वाले लोग आपको भी अपने साथ पतन के रास्ते पर ले जा सकते हैं।
5. बहुत ज्यादा चापलूसी करने वाले लोग
जो लोग हमेशा आपकी झूठी तारीफ करते हैं और आपकी गलतियों को भी सही ठहराते हैं, वे आपके सच्चे हितैषी नहीं हैं। ऐसे लोग अक्सर अपना मतलब निकालने के लिए आपसे गलत फैसले करवा सकते हैं।
6. नियम और मर्यादा का अपमान करने वाले
जो लोग गलत रास्ते पर चलते हैं और समाज के नियमों का मजाक उड़ाते हैं, उनके साथ रहने से आपकी छवि पर भी असर पड़ सकता है। वे आपको भी गलत काम करने के लिए उकसा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




