Moksha In Garuda Purana: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण का बहुत महत्व है। गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में से एक है। इसमें न केवल हमारे वर्तमान जीवन बल्कि मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्ति के बारे में बहुत गहराई से समझाया गया है। मोक्ष का अर्थ है आत्मा का हमेशा के लिए आजाद हो जाना, ताकि उसे बार-बार जन्म लेने और मृत्यु के चक्कर में न पड़ना पड़े। मोक्ष कोई डरावनी चीजहीं है, बल्कि यह एक ऐसी हालत है जहां आत्मा को पूरी शांति, खुशी और सुकून मिलता है। जब इंसान अपने काम, अपनी सोच और अपने बर्ताव को सुधारता है, तो वह धीरे-धीरे मोक्ष की तरफ बढ़ने लगता है। माना जाता है कि गरुड़ पुराण में बताई गई बातों पर चलने से इंसान को मरने के बाद मोक्ष मिलता है और यमदूत भी आत्मा को कोई तकलीफ नहीं देते। आइए, जानते हैं गरुड़ पुराण में बताए गए 5 सबसे जरूरी काम।
Garuda Purana: मोक्ष प्राप्ति के लिए करें ये 5 काम

1. श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो इंसान रोज गीता पढ़ता है, उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इंसान के आखिरी समय में अगर उसके पास बैठकर गीता का पाठ किया जाए, तो उसकी आत्मा का दुनिया से मोह-माया का बंधन टूट जाता है और उसे सीधे वैकुंठ धाम में जगह मिलती है।
2. गंगाजल और तुलसी का इस्तेमाल
हिंदू धर्म में गंगाजल और तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। कहते हैं कि इंसान की आख़िरी सांसों के समय अगर उसके मुंह में तुलसी का पत्ता और गंगाजल डाला जाए, तो यमदूत उसकी आत्मा को परेशान नहीं करते और उसे वैकुंठ धाम मिलता है। इसके अलावा, इंसान को जीवन में गंगा स्नान भी करना चाहिए, इससे मोक्ष का रास्ता खुलता है।
3. अच्छे काम और दान-पुण्य

जो इंसान अपनी ज़िंदगी में दूसरों की मदद करता है, दान देता है और धर्म-कर्म के काम करता है, उसके लिए मोक्ष का रास्ता आसान हो जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि इंसान को जीते-जी लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए, इससे मरने के बाद सद्गति मिलती है।
4. एकादशी का व्रत रखना
सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। माना जाता है कि नियम से यह व्रत रखने पर इंसान के सारे पाप मिट जाते हैं और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, एकादशी का व्रत करने वाले इंसान को मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
5. तुलसी जी की पूजा
माना जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी जी की पूजा करने से इंसान का भला होता है। जो व्यक्ति रोज सच्चे दिल से तुलसी के पौधे की पूजा करता है और उसकी परिक्रमा लगाता है, उसकी जिंदगी की सारी परेशानी दूर हो जाती है और मरने के बाद मोक्ष मिलता है।


Download Android App
Download iOS App




