Garud Puran Life Lessons: गरुड़ पुराण की ये 8 बातें इंसान को बनाती हैं सफल और धनवान, आज ही जीवन में ढालें

Summary :

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 प्रमुख पुराणों में से एक है, जिसमें न केवल मृत्यु और उसके बाद की बातें हैं, बल्कि एक सफल और सुखी जीवन जीने के लिए कई महत्वपूर्ण नियम भी बताए गए हैं। यहाँ गरुड़ पुराण के बताए गए 8 ऐसे नियमों का सार दिया गया है जो जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं।

Garud Puran Life Lessons: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में से एक है। इसमें सिर्फ मृत्यु और मृत्यु के बाद की बातें ही नहीं लिखी हैं, बल्कि इसमें एक अच्छी और सफल जिंदगी जीने के कई बेहतरीन तरीके भी बताए गए हैं। इस ग्रंथ में भगवान विष्णु की भक्ति, सही व्यवहार, अच्छी सेहत और सफलता से जुड़े कई जरूरी नियम शामिल हैं। आइए, जानें गरुड़ पुराण में बताए गए वो 8 नियमों के बारे में जो जीवन में सफलता दिलाने में मदद करते हैं।

असफलता को सफलता में बदल देंगे गरुड़ पुराण के ये 8 नियम

1. सूरज उगने के बाद न सोएं

Garud Puran Life Lessons
Sleeping (Magnific)

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग सुबह देर तक सोते हैं और काम में आलस दिखाते हैं, वे कभी सफल नहीं बन पाते। देर तक सोने से शरीर और दिमाग दोनों बीमारियों से घिर जाते हैं। इसलिए सुबह सूरज उगने से पहले उठ जाना चाहिए। जो इंसान हमेशा काम के लिए तैयार और एक्टिव रहता है, उसका दिमाग तेज चलता है और वह जीवन में आगे बढ़ता है।

2. हमेशा सच का साथ दें

सच बोलने और सच्चाई के रास्ते पर चलने में शुरुआत में परेशानी जरूर आ सकती है, लेकिन सच की कभी हार नहीं होती। जो लोग सच का साथ देते हैं, उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है और उनके जीवन की उलझनें व तनाव अपने आप कम होने लगते हैं।

3. कर्म और भक्ति में संतुलन बनाएं

केवल पूजा-पाठ करने से या केवल कर्म में लगे रहने से जीवन सही नहीं चलता। गरुड़ पुराण के अनुसार भक्ति और कर्म दोनों के बीच तालमेल होना चाहिए। भक्ति से इंसान का मन शांत रहता है और कर्म करने से जीवन की जरूरतें पूरी होती हैं। इसलिए इन दोनों को बराबर महत्व देना जरूरी है।

4. सावधान और समझदार रहें

हर इंसान के जीवन में दोस्त भी होते हैं और दुश्मन भी। इसलिए आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। हमेशा सतर्क रहें और हालात के हिसाब से अपनी योजनाएं बदलें। मुश्किल और चालाक लोगों का सामना हमेशा चतुराई और समझदारी से ही किया जा सकता है।

5. पैसे का सही इस्तेमाल करें

Money
Money (Magnific)

पैसे का सही इस्तेमाल जीवन को खुशहाल बनाता है, जबकि गलत इस्तेमाल इंसान को बर्बादी की तरफ ले जाता है। पैसों को सिर्फ जमा करने या गलत कामों में उड़ाने के बजाय दूसरों की मदद करने, समाज सेवा और अच्छे कामों में लगाना चाहिए। वही पैसा फलदायी होता है जो सही जगह खर्च हो।

6. लगातार अभ्यास से ज्ञान बढ़ता है

किसी भी विद्या या ज्ञान को बनाए रखने के लिए बार-बार अभ्यास करना बहुत जरूरी है। बिना अभ्यास के कोई भी सीखा हुआ काम धीरे-धीरे भूल जाता है। नियमित रूप से दोहराने से याददाश्त मजबूत होती है और मेहनत करने से ही इंसान अपने काम में माहिर बनता है।

7. मन और सोच को साफ रखें

शरीर की बाहरी सुंदरता से ज्यादा इंसान के मन और विचारों की पवित्रता जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति की नीयत और सोच खराब है, तो उसकी बाहरी सुंदरता किसी काम की नहीं होती। इंसान के अच्छे काम और साफ विचार ही उसे एक दिन सफल बनाते हैं।

8. लालच से दूर रहें

लालच करने वाले लोगों के पास कभी सच्चा सुख और शांति नहीं रहती, और न ही उन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। लालच इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जो इंसान ईमानदारी और मेहनत से पैसा कमाता है, उसे ही जीवन में सुख, सम्मान और समृद्धि मिलती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।