दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण गुरुग्राम में जल भराव की समस्या भी होने लगी है, नगर निगम की टीम जल भराव वाली जगह पर पहुंच रही हैं और पानी को बाहर निकाला जा रहा है। निगम आयुक्त और संयुक्त की टीम भी अलर्ट मोड पर हैं। भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति है और कई गाड़ियां सड़कें पर रेंग रही है। इस दौरान ट्रैफ़िक भी एक समस्या बन गया है। हालांकि, तेज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है।
गुरुग्राम का हाल बेहाल?

गुरुग्राम शहर के लगभग इलाकों में फिलहाल सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है जिससे जाम की स्थिति भी बन गई है। यातायात भी प्रभावित हुआ है। सेक्टर-80 से 95 तक के क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं बेहद गंदा जाम भी लगने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में इस इलाके में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मानसून को देखते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के इन दो जिलों में भारी बारिश आज सुबह से ही हो रही है। विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की विशेष सलाह दी है, क्योंकि तेज बारिश के दौरान सड़क यातायात, जलभराव और स्थानीय स्तर पर दूसरी समस्याएं बढ़ जाती है।



Download Android App
Download iOS App




