गरुड़ पुराण में केवल मृत्यु और उसके बाद की बातें ही नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई जरूरी बातें भी बताई गई हैं। इसमें यह भी समझाया गया है कि सपनों में दिखने वाली चीजों का क्या मतलब हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शुभ सपनों के बारे में बताएंगे, जिनके दिखने से आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
गरुड़ पुराण: ये 6 सपने हैं बेहद शुभ

1. सपने में देवियों के दर्शन
अगर आपको सपने में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी या मां सरस्वती में से किसी के भी दर्शन होते हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको बुद्धि, ज्ञान और पैसों की कमी नहीं होगी। साथ ही, ऐसा सपना दिखने के बाद घर-परिवार का माहौल भी अच्छा और खुशहाल रहता है।
2. सपने में प्रसन्न पितरों का दिखना
अगर आप सपने में अपने पूर्वजों या पितरों को खुश और मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति आती है। ऐसा सपना दिखने के बाद परिवार के रिश्तों में सुधार हो सकता है और धन-संपत्ति से जुड़े अच्छे लाभ भी मिल सकते हैं।
3. सपने में तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों का दिखना
गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर आप सपने में पवित्र नदियां देखते हैं या खुद को किसी तीर्थ स्थान पर पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि आपकी जिंदगी में सुख आने वाला है और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं, तो ऐसा सपना दिखने पर आपको उससे आराम या छुटकारा मिल सकता है।
4. सपने में गाय
सपने में गाय दिखना भी गरुड़ पुराण में बहुत अच्छा संकेत माना गया है। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है और अच्छे दिन आ सकते हैं। माना जाता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए ऐसा सपना दिखने पर आपको उनका आशीर्वाद मिलता है।
5. सफेद सांप
अगर आपको सपने में कभी सफेद सांप दिखाई दे, तो यह भी बहुत शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि किस्मत आपका साथ देने वाली है। यह सपना आपके आगे बढ़ने और तरक्की करने के नए रास्ते खोल सकता है।
6. जलता हुआ दीपक
गरुड़ पुराण के अनुसार, सपने में जलता हुआ दीपक देखना बेहद शुभ होता है। ऐसा सपना दिखने के बाद आपके दुख और परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। यह सपना मन के अंधेरे या अज्ञान को दूर करके सही समझ और ज्ञान की रोशनी लाने का संकेत भी देता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




