Abhishek Sharma और Sanju Samson के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले ही ओवर में पवेलियन लौटना दोनों प्लेयरों को पड़ा भारी

Summary :

Abhishek And Samson’s Embarrassing Record: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं जोड़ना चाहेगा। दोनों खिलाड़ी पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब दोनों ओपनर पहले ओवर में 0 के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं। India Suffers A Major Setback: टारगेट का पीछा करते हुए भारत को लगा बड़ा झटका पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20…

Abhishek And Samson’s Embarrassing Record: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं जोड़ना चाहेगा। दोनों खिलाड़ी पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब दोनों ओपनर पहले ओवर में 0 के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं।

India Suffers A Major Setback: टारगेट का पीछा करते हुए भारत को लगा बड़ा झटका

Abhishek And Samson's Embarrassing Record
Abhishek And Samson’s Embarrassing Record (Source: Google)

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवरों में 154 रन बनाए और भारत के सामने 155 रनों का टारगेट रखा। जिसके जवाब में भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय मूल के आयरिश गेंदबाज जय मूंदड़ा ने पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर के भारत को मुश्किल में डाल दिया। संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा भी उसी ओवर में बिना कोई रन बनाए चलते बने। दोनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।

Abhishek And Samson’s Embarrassing Record: भारतीय टी-20 इतिहास में तीसरी बार बना यह रिकॉर्ड

Abhishek And Samson's Embarrassing Record
Abhishek And Samson’s Embarrassing Record (Source: Google)

भारतीय टीम के साथ ऐसा बेहद कम देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरी बार हुआ है, जब दोनों भारतीय ओपनर पहले ही ओवर में 0 पर आउट हुए हों। इससे पहले साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पहले ओवर में बिना रन बनाए आउट हुए थे। इसके बाद 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भी पहले ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। अब इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का नाम भी जुड़ गया है।

Sanju Samson Registers Another Unwanted Record: संजू सैमसन के नाम दर्ज हुआ एक और अनचाहा रिकॉर्ड

Abhishek And Samson's Embarrassing Record
Abhishek And Samson’s Embarrassing Record (Source: Google)

इस मुकाबले में संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए। इसके साथ ही वह भारतीय टी-20 इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो दो अलग-अलग मौकों पर पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इससे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा एक-एक बार टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा चुके हैं। हालांकि दो बार ऐसा होने का रिकॉर्ड अब सिर्फ संजू सैमसन के नाम दर्ज हो गया है।

Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।