BCCI को नए Sponser की जल्दबाजी, नए डील का इतना है बजट

Summary :

BCCI को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा जब Dream11 ने बीच में ही भारतीय टीम की स्पॉन्सरशिप से हाथ खींच लिया। Dream 11 का टूटा Contract Dream11 ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसकी कुल कीमत करीब ₹358 करोड़ थी। लेकिन देश में नया ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के बाद कंपनी को समझौता जल्दी खत्म करना पड़ा। इससे BCCI के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और टीम की नई जर्सी तक छपवानी है। BCCI को नए Sponser की तलाश…

BCCI को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा जब Dream11 ने बीच में ही भारतीय टीम की स्पॉन्सरशिप से हाथ खींच लिया।

BCCI
BCCI

Dream 11 का टूटा Contract

Dream11 ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसकी कुल कीमत करीब ₹358 करोड़ थी। लेकिन देश में नया ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के बाद कंपनी को समझौता जल्दी खत्म करना पड़ा। इससे BCCI के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और टीम की नई जर्सी तक छपवानी है।

Dream11

BCCI को नए Sponser की तलाश , ₹450 करोड़ का अनुमानित मूल्य

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI अब 2025 से 2028 के बीच के लिए नया स्पॉन्सर ढूंढ़ रहा है। इस नए डील का मूल्य करीब ₹450 करोड़ हो सकता है, जो Dream11 की डील से काफी बड़ा होगा। यह स्पॉन्सरशिप कुल 140 मैचों के लिए होगी, जिसमें भारत के घरेलू और विदेशी द्विपक्षीय सीरीज़ के साथ-साथ ACC और ICC के टूर्नामेंट भी शामिल होंगे।

BCCI ने हर द्विपक्षीय मैच के लिए करीब ₹3.5 करोड़ और ICC व ACC के मैचों के लिए ₹1.5 करोड़ प्रति मैच की दर तय की है। ये आंकड़े Dream11 से ज्यादा हैं, लेकिन पुराने स्पॉन्सर Byju’s से थोड़े कम हैं।

Asia Cup और Women’s World Cup का शुरू हुआ Countdown

BCCI की कोशिश है कि एशिया कप 2025 से पहले ही एक नई कंपनी को टीम की जर्सी पर जगह दी जाए। लेकिन समय बहुत कम है और ऐसे में थोड़ा विलंब संभव है। बोर्ड हालांकि आश्वस्त है कि महिला वर्ल्ड कप, जो 30 सितंबर से शुरू हो रहा है, उससे पहले तक नया स्पॉन्सर तय हो जाएगा।

BCCI के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इतने बड़े ब्रांड और लोकप्रिय टीम के चलते यह उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही कोई नई कंपनी इसके साथ जुड़ जाएगी। स्पॉन्सरशिप सिर्फ पैसा ही नहीं लाती, बल्कि ब्रांड वैल्यू भी बढ़ाती है और यही वजह है कि बोर्ड किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में नहीं ले रहा।

Also Read: Irfan Pathan ने Kohli और Rohit के 2027 ODI World Cup में Future पर रखी राय

Anjali Maikhuri