ओलंपिक के जरिए क्रिकेट को मिलेगा एक अलग दर्जा

Summary :

Cricket included in olympics: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड रिकी पोंटिंग का कहना है कि लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल होने से, इस खेल के लिए पूरी तरह से अलग दर्शक वर्ग खुल जाएगा। क्रिकेट को आखिरी बार 1900 में ओलंपिक में शामिल किया गया था।      HIGHLIGHTS लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट भी शामिल पहली बार ओलंपिक में दिखेगी क्रिकेट की झलक हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में आयोजित 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को शामिल करने की आधिकारिक पुष्टि…

Cricket included in olympics: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड रिकी पोंटिंग का कहना है कि लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट शामिल होने से, इस खेल के लिए पूरी तरह से अलग दर्शक वर्ग खुल जाएगा। क्रिकेट को आखिरी बार 1900 में ओलंपिक में शामिल किया गया था।

     HIGHLIGHTS

  • लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट भी शामिल
  • पहली बार ओलंपिक में दिखेगी क्रिकेट की झलक
  • हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक



अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में आयोजित 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को शामिल करने की आधिकारिक पुष्टि की थी। रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में कहा कि, यह हमारे खेल के लिए अच्छे संकेत हैं। हम पिछले 15-20 साल से ओलंपिक में क्रिकेट को जगह देने के लिए प्रयास कर रहे थे, आखिरकार यह हो गया है। इवेंट में चार साल बचे हैं। इतने समय में अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग में भी विकास होगा। इससे अमेरिका में जमीनी स्तर पर क्रिकेट का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि, जब ओलंपिक खेलों की बात आती है तो यह आपके लिए बड़ा दर्शक वर्ग खोलता है। ओलंपिक दुनिया में काफी लोगों के द्वारा देखा जाता है। एक बिल्कुल अलग तरह का दर्शक वर्ग क्रिकेट को ओलंपिक में मिलेगा, जो हमारे खेल के लिए अच्छी बात है। पोंटिंग ने यह भी कहा कि क्रिकेट बेसबॉल के फैन बेस की लोकप्रियता का फायदा उठा सकता है। यह खेल अमेरिका में काफी लोकप्रिय है और क्रिकेट से मिलता-जुलता है। अमेरिका में क्रिकेट के विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मेंटर या कोच के रूप में काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, “ओलंपिक खेलों में एक क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में रहना, उनके साथ समय बिताना काफी अच्छा काम होगा। मैं कॉमनवेल्थ खेलों में खेलने के लिए भाग्यशाली था और विलेज में एथलीटों के आसपास रहना एक क्रिकेटर के लिए एक काफी शानदार वातावरण था।” “तो, देखिए, मैं मना नहीं करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेंटर या कोच बनने की कोशिश करने के लिए बहुत सारे लोग हाथ उठाएंगे। इसका हिस्सा बनना विशेष होगा, देखिए क्या होता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.