वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद हरमनप्रीत कौर ने मांगी माफी, भावुक होकर दिया बड़ा बयान

Summary :

Harmanpreet Kaur express regret: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसका इंतजार पूरे देश को था। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर Womens World Cup 2025 जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया, लेकिन इस जश्न के बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक इमोशनल पल सबका ध्यान खींच गया। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद एक भावुक माफी मांगी। Harmanpreet Kaur express regret: हरमनप्रीत ने किससे मांगी माफ़ी? साउथ अफ्रीका को हराने के बाद जैसे ही हरमनप्रीत…

Harmanpreet Kaur express regret: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसका इंतजार पूरे देश को था। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर Womens World Cup 2025 जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया, लेकिन इस जश्न के बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक इमोशनल पल सबका ध्यान खींच गया। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद एक भावुक माफी मांगी।

Harmanpreet Kaur express regret: हरमनप्रीत ने किससे मांगी माफ़ी?

Harmanpreet Kaur express regret
Harmanpreet Kaur express regret

साउथ अफ्रीका को हराने के बाद जैसे ही हरमनप्रीत कौर ने ICC चेयरमैन जय शाह से वर्ल्ड कप ट्रॉफी ली, पूरा स्टेडियम “इंडिया… इंडिया…” के नारों से गूंज उठा। इसके बाद हरमनप्रीत अपनी टीम के साथ जश्न मनाने लगीं। तभी उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को ट्रॉफी थमाई। इस दौरान उन्होंने झूलन और मिताली से कहा, “पिछली बार हम आपके लिए वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए थे, इसके लिए माफी चाहती हूं।” ये सुनकर वहां मौजूद हर खिलाड़ी और फैन्स की आंखें नम हो गईं।

पूर्व दिग्गज भी हुए भावुक

Indian Womens Cricket Team
Indian Womens Cricket Team

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इस पल पर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए लिखा, “ये मेरा सपना था, और आपने इसे साकार कर दिया। शेफाली वर्मा के 70 रन, दीप्ति शर्मा की शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस, आप सबने कमाल कर दिखाया। ट्रॉफी अब हमारे पास है।”

Indian Womens Cricket Team
Indian Womens Cricket Team

वहीं, टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिखा, “20 साल से ज्यादा इंतजार के बाद आज मेरा सपना पूरा हुआ। 2005 के दिल तोड़ने वाले फाइनल से लेकर 2017 के संघर्ष तक, हर कोशिश आज रंग लाई। इस टीम ने सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं जीती, बल्कि पूरे भारत का दिल जीत लिया।”

अंजुम चोपड़ा ने भी भावुक होकर कहा, “इन लड़कियों ने हमारे सपनों को हकीकत में बदला है। अब भारतीय महिला क्रिकेट एक नए सुनहरे युग में कदम रख चुका है।”

Also Read: महिला विश्व कप 2025 की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने भारतीय टीम को दी बधाई

Rahul Singh Karki