Henry Nicholls Dropped Catch: Henry Nicholls का कैच छोड़ना टीम इंडिया को पड़ा भारी, पडिक्कल की गलती पर भड़के ऋषभ पंत और शुभमन गिल

Summary :

हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, लेकिन 102 रन पर देवदत्त पडिक्कल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया, जिससे ऋषभ पंत और शुभमन गिल नाराज नजर आए। भारत ने शुरुआत में न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 70 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बना लिए थे। निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद थे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। हालांकि, निकोल्स को इस पारी के दौरान एक बड़ा जीवनदान भी मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल सिचुएशन से बाहर निकाल दिया। दरअसल देवदत्त पडिक्कल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया, जिससे भारतीय खेमे में नाराजगी देखने को मिली। विकेटकीपर ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल भी इस गलती से काफी निराश नजर आए।

Henry Nicholls Dropped Catch: 102 रन पर मिला जीवनदान, पडिक्कल से छूटा आसान कैच

Devdutt Padikkal Dropped Easy Catch
Devdutt Padikkal Dropped Easy Catch (Source: Google)

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 74वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर हेनरी निकोल्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश करी। हालांकि, शॉट सही तरीके से टाइम नहीं हुआ और गेंद हवा में शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चली गई। इस मौके पर देवदत्त पडिक्कल के पास कैच पकड़ने का अच्छा मौका था, लेकिन वह गेंद को अपने हाथों में नहीं रख पाए। उस समय निकोल्स 102 रन बनाकर खेल रहे थे।

विकेटकीपर ऋषभ पंत भी कैच पकड़ने के लिए पीछे की तरफ दौड़े थे, लेकिन गेंद पडिक्कल तक पहुंची और उन्होंने मौका गंवा दिया। कैच छूटते ही ऋषभ पंत काफी नाराज दिखाई दिए। वह पडिक्कल से कुछ कहते हुए भी नजर आए। हालांकि, उनकी बातचीत में क्या कहा गया, यह साफ नहीं हो पाया। इसके बाद कैमरे का रुख कप्तान शुभमन गिल की तरफ गया, जो इस गलती से निराश दिखे।

भारत ने की थी शानदार शुरुआत, निकोल्स-फिलिप्स ने संभाली पारी

Nicholls And Phillips Partnership
Nicholls And Phillips Partnership (Source: Google)

मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को आउट कर के भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड की आधी टीम महज 70 रन पर पवेलियन लौट गई। ऐसे मुश्किल समय में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और छठे विकेट के लिए बड़ी पार्टनरशिप की। निकोल्स ने शानदार शतक पूरा किया, जबकि फिलिप्स भी शतक के करीब पहुंच गए।

पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड मजबूत सिचुएशन में

New Zealand Situation After Day End
New Zealand Situation After Day End (Source: Google)

पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए थे। हेनरी निकोल्स 113 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि ग्लेन फिलिप्स 94 रन पर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 173 रनों की अहम पार्टनरशिप हो चुकी थी। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के सामने इस जोड़ी को जल्द तोड़ने की चुनौती होगी, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें बड़े स्कोर तक पहुंचने पर रहेंगी।

Read More: Bumrah In Top-10 Test Bowlers: Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में भारत के टॉप-10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बनाई जगह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।