Imran Masood On Mohammad Siraj: Mohammed Siraj को प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर Imran Masood ने उठाए सवाल, बोले- ‘नाम सिराज है, यही क्या कम है?’

Summary :

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर सवाल उठाते हुए धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया। सिराज के चयन को लेकर रवि शास्त्री, आकाश चोपड़ा, सुनील गावस्कर और वसीम जाफर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी हैरानी जताई। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सिराज को बाहर रखने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव किया।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर अब विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए धर्म के बेस पर भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि सिराज का नाम ही शायद उन्हें टीम से बाहर रखने की वजह बन गया है। सिराज को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर क्रिकेट जगत के कई पूर्व दिग्गज भी हैरानी जता चुके हैं।

Imran Masood On Mohammad Siraj: इमरान मसूद ने सिराज को लेकर क्या कहा?

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद अगर किसी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलती है, तो इस पर सवाल उठना नेचुरल है। इमरान मसूद ने कहा कि, “कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। उनका नाम सिराज है, और शायद इसीलिए उन्हें जगह नहीं मिली। अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है, तो यह साफ तौर पर भेदभाव है।”

सिराज को बाहर रखने पर क्रिकेट दिग्गज भी हैरान

Mohammed Siraj Performance
Mohammed Siraj Performance (Source: Google)

मोहम्मद सिराज का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के मौजूदा चक्र में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में कुल 43 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर सिराज भारत के एकमात्र तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने सभी पांच टेस्ट मैच खेले थे। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें बाहर बैठाने के फैसले ने कई पूर्व क्रिकेटरों को हैरान कर दिया। वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने भी टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं।

Ravi Shastri ने भी चयन पर जताई नाराजगी

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिराज को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा कि अगर टीम में सेलेक्शन का आधार गेंदबाजी की गति, एबिलिटी और सीम मूवमेंट है, तो सिराज को बाहर रखने पर सवाल उठना लाजमी है। शास्त्री ने सिराज के एक्सपीरिएंस, आक्रामक गेंदबाजी और विकेट लेने की एबिलिटी का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर उन्हें प्लेइंग 11 में जगह क्यों नहीं मिली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

Indian Bowlers in Test Match Against Newzealand
Indian Bowlers in Test Match Against Newzealand (Source: Google)

वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआती पांच विकेट महज 70 रन के स्कोर पर गिरा दिए। इस दौरान आकाश दीप और अंशुल कंबोज ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा अपनी गेंदबाजी से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और उन्हें रन भी खर्च करने पड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रसिद्ध कृष्णा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा आक्रामक गेंदबाज हैं और ऐसे गेंदबाजों से कभी-कभी रन भी बनते हैं।

कोच ने सिराज को बाहर रखने के फैसले को बताया सही

Sitanshu Kotak On Indina Management Decisions
Sitanshu Kotak On Indina Management Decisions (Source: Google)

हालांकि मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से सिराज को बाहर बैठाना गलत फैसला नहीं था। इस तरह सिराज को टीम से बाहर रखने का मामला अब क्रिकेट के साथ-साथ पॉलीटिकल चर्चा का विषय भी बन गया है। जहां कई एक्स क्रिकेटर उनके एक्सपीरिएंस और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सेलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं टीम मैनेजमेंट अपने फैसले को सही बता रहा है।

Read More: Temba Bavuma Becomes Number 1 Captain: Temba Bavuma ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा टेस्ट जीतकर बनें दुनिया के नंबर-1 कप्तानImran Masood On Mohammad Siraj

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।