IND vs ENG : राजकोट टेस्ट से पहले इस दिग्गज ने इंग्लैंड की टीम को बताया भारत से मज़बूत

Summary :

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम बची हुई टेस्ट श्रृंखला में भारत को कड़ी टक्कर देगी लेकिन उन्होंने मेजबान टीम जीतने का समर्थन किया। भारत और इंग्लैंड इस समय पांच मैच की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर हैं। HIGHLIGHTS  इयान चैपल ने कि इंग्लैंड टीम की तारीफ़  IND vs ENG तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा विराट कोहली निज़ी कारणों से हुए बाहर भारत को इंग्लैंड से मिलेगी कड़ी चुनौती : इयान चैपल  चैपल ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘घरेलू टीम होने…

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम बची हुई टेस्ट श्रृंखला में भारत को कड़ी टक्कर देगी लेकिन उन्होंने मेजबान टीम जीतने का समर्थन किया। भारत और इंग्लैंड इस समय पांच मैच की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर हैं।

HIGHLIGHTS 

  • इयान चैपल ने कि इंग्लैंड टीम की तारीफ़ 
  • IND vs ENG तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा
  • विराट कोहली निज़ी कारणों से हुए बाहर

भारत को इंग्लैंड से मिलेगी कड़ी चुनौती : इयान चैपल 

चैपल ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘घरेलू टीम होने के नाते भारत को आखिर में इस मुश्किल श्रृंखला को जीतना चाहिए लेकिन उन्हें बचे हुए मुकाबलों में कड़ी चुनौती मिलेगी। उन्होंने लिखा, ‘‘स्टोक्स के आक्रामक नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम जो रूट की अगुआई वाली टीम से बेहतर है जो पिछले दौरे पर स्पिन के आगे पस्त हो गयी थी। ’’
भारत के 2021 में पिछले दौरे पर इंग्लैंड की टीम रूट की अगुआई में पहला टेस्ट जीतने के बाद श्रृंखला गंवा बैठी थी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली श्रृंखला का हिस्सा नहीं होंगे और बचे हुए तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की वापसी होगी।
चैपल ने लिखा ‘‘भारत मजबूत टीम है और उनके पास रोहित शर्मा के रूप में एक अच्छा कप्तान है। रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट से उबरकर वापसी करने से उनकी टीम मजबूत होगी लेकिन कोहली का बची हुई श्रृंखला में नहीं खेलना एक झटका है। ’’
उन्होंने लिखा, ‘‘उम्मीद है कि चयनकर्ता अब श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी काबिलियत को ज्यादा महत्व देना बंद कर देंगे और कुलदीप यादव की विकेट झटकने की क्षमता को ज्यादा अहमियत देना सीखेंगे। ’’
चैपल ने लिखा, ‘‘भारत बनाम इंग्लैंड श्रृंखला ऐसी ही जा रही है जैसे इसे जानी चाहिए थी। दो प्रतिभाशलाी टीम के बीच में कड़ा पांच मैच का मुकाबला। ’’
तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा।

 

 

 

 

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.