वुमेन क्रिकेट के लिए 16 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि भारत और जिम्बाब्वे की वुमेन क्रिकेट टीमों के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिम्बाब्वे की वुमेन टीम पहली बार बायलैटरल सीरिज़ खेलने के लिए भारत दौरे पर आई है। वहीं, भारतीय टीम की कमान अब स्मृति मंधाना के हाथों में होगी, जो पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगी।
इस सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल है कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले को लाइव कहां और किस समय देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।
IND vs ZIM 1st T20: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे की वुमेन टीमों के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच गुरुवार, 16 अक्टूबर को रायपुर में ऑर्गनाइज़ होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs ZIM Women T20: भारत-जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप इस ऐतिहासिक मुकाबले का लाइव एक्शन देखना चाहते हैं, तो आपके पास टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, दोनों ऑप्शन मौजूद हैं। लाइव टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा।
वहीं मैच शुरू होने का समय शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) है। हालांकि स्मृति मंधाना के लिए ये मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम के लिए इस सीरीज में वो कप्तानी कर के एक नए दौर की शुरूआत करने वाली हैं। स्मृति मंधाना अब फुल-टाइम कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले वह 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत की लीडरशिप कर चुकी हैं, लेकिन उन मौकों पर उन्होंने रेगुलर कप्तान की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाली थी।
हालांकि हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद अब स्मृति मंधाना को टीम की लीडरशिप सौंपी गई है। लेकिन, हरमनप्रीत खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा बनी रहेंगी।
भारत और जिम्बाब्वे की टीमों का स्क्वाड
भारतीय वुमेन टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद और प्रेमा रावत।
जिम्बाब्वे वुमेन टीम: केलिस नधलोवु, बिलवेड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा और तेंडाई मकुशा।
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मुकाबलों की इस टी20 सीरीज का इवेंट इस तरह है:
16 अक्टूबर: पहला टी20 मैच — भारत बनाम जिम्बाब्वे
18 अक्टूबर: दूसरा टी20 मैच — भारत बनाम जिम्बाब्वे
20 अक्टूबर: तीसरा टी20 मैच — भारत बनाम जिम्बाब्वे
अब इस सीरीज पर सभी की निगाहें रहेंगी। एक ओर जिम्बाब्वे की वुमेन टीम भारत में अपना पहला बायलैटरल मुकाबला खेल रही है, तो वहीं दूसरी ओर स्मृति मंधाना के लिए यह नई कप्तानी पारी की शुरुआत होगी। ऐसे में अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस ऐतिहासिक सीरीज का आगाज जीत के साथ कर पाती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




