Delhi-Badaun accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है। सभी लोग कासगंज जिले से बुलंदशहर के बेलोन मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ये घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार लोगों को बचाने का मौका भी नहीं मिला।
कैसे हुआ ये हादसा?
बता दें कि ये घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत बता दिया, जबकि घायल तीन लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। बता दें कि ईको गाड़ी में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App




