Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी, RCB फिर पस्त

Summary :

क्विंटन डिकॉक की 81 गेंद की ताबड़तोड़ पारी के बाद मैन ऑफ द मैच Mayank Yadav (14 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 28 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। HIGHLIGHTS Mayank Yadav ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। क्विंटन डिकॉक ने 81 रन बनाए।  लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 181 रन बनाने के बाद आरसीबी की पारी को 19.4 ओवर में…

क्विंटन डिकॉक की 81 गेंद की ताबड़तोड़ पारी के बाद मैन ऑफ द मैच Mayank Yadav (14 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 28 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

HIGHLIGHTS

  • Mayank Yadav ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
  • क्विंटन डिकॉक ने 81 रन बनाए। 
  • लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया।


एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 181 रन बनाने के बाद आरसीबी की पारी को 19.4 ओवर में 153 पर आउट कर दिया। आरसीबी की चार मैचों में यह तीसरी हार है। एलएसजी के पिछले मैच में अपने पदार्पण पर रफ्तार से प्रभावित करने वाले Mayank Yadav ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को अपनी गति से परेशान कर आउट किया। लखनऊ की टीम के लिए नवीन उल हक ने भी 25 रन देकर दो विकेट लिये। आरसीबी के लिए महिपाल लोमरोर ने 13 गेंद में 33 रन का योगदान दिया जबकि रजत पाटीदार ने 29 रन बनाये। डिकॉक ने अपनी 56 गेंद की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाने के साथ पहले विकेट के लिए लोकेश राहुल (14 गेंद में 20 रन) के साथ 53 रन और मार्कस स्टोइनिस (15 गेंद में 24 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने आखिरी ओवरों में 21 गेंद में पांच छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाये।
आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने चार ओवर में महज 23 रन देकर दो विकेट चटकाये। रीस टॉप्ली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली। दयाल ने चार ओवर में सिर्फ 24 रन दिये।


चिन्नास्वामी मैदान पर अपना सौवां आईपीएल मैच खेल रहे विराट कोहली (16 गेंद में 22 रन) ने कृणाल पंड्या के खिलाफ चौका और नवीन उल हक के खिलाफ छक्का लगाया लेकिन वामहस्त स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ का इस लीग में पहला शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल ने अगले ओवर में फाफ डु प्लेसिस (13 गेंद में 19 रन) को रन आउट किया। Mayank Yadav की तेज गेंद का मैक्सवेल और ग्रीन के पास कोई जवाब नहीं था। इस 21 साल के गेंदबाज ने मैक्सवेल को 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालकर खाता खोले बगैर पूरन के हाथों कैच कराया जिससे आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन से तीन विकेट पर 43 रन हो गया। उन्होंने इसके बाद ग्रीन (नौ रन) को बोल्ड किया। आरसीबी की टीम 10 ओवर के बाद चार विकेट पर 63 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
पाटीदार ने इसके बाद 11वें ओवर में यश ठाकुर के खिलाफ छक्का लगाया लेकिन ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर कृणाल ने उनका आसान कैच टपका दिया। इस बल्लेबाज ने इसका जश्न लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर मनाया। गेंदबाजी पर आये स्टोइनिस ने अनुज रावत (21 गेंद में 11 रन) को आउट कर आरसीबी को पांचवां झटका दिया। 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए फिर से आये Mayank Yadav ने पाटीदार की 21 गेंद की पारी को खत्म किया।
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे महिपाल लोमरोर ने यश के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाने के बाद 17वें ओवर में नवीन उल हक के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर आरसीबी की उम्मीदों को बरकरार रखा। अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने हालांकि इसी ओवर में दिनेश कार्तिक (आठ गेंद में चार रन) को आउट किया जबकि यश ठाकुर ने 18वें ओवर में लोमरोर को पवेलियन की राह दिखाकर आरसीबी की हार तय कर दी।


इससे पहले डिकॉक और राहुल ने लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई जिसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने पहले ओवर में टॉप्ली के खिलाफ तीन चौके लगाने के बाद मोहम्मद सिराज के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिये। अब तक संभल कर खेल रहे राहुल ने पांचवें ओवर में यश दयाल और छठे ओवर में मैक्सवेल की गेंद को दर्शकों के पास भेजा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ने अगली गेंद पर उन्हें अपनी फिरकी में फंसाकर मयंक डागर के हाथों कैच कराया।पडिक्कल का संघर्ष इस मैच में जारी रहा जो 11 गेंद में सिर्फ छह रन बनाकर सिराज की गेंद पर आकाशीय शॉट खेल बैठे जिस पर विकेटकीपर अनुज रावत ने अच्छा कैच लपका। डिकॉक ने 12वें ओवर में डागर पर चौके के साथ अपना अर्धशतक जबकि छक्के के साथ टीम की रनों का शतक पूरा किया।


उन्होंने इसके बाद स्टोइनिस के साथ रन गति को तेज करने पर ध्यान दिया और कैमरून ग्रीन के ओवर से 19 रन बटोरे। इसमें डिकॉक ने छक्का और चौका जबकि स्टोइनिस का छक्का शामिल था। स्टोइनिस ने मैक्सवेल पर छक्का लगाकर डिकॉक के साथ 26 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। मैक्सवेल ने हालांकि इसी ओवर में स्टोइनिस को पवेलियन की राह दिखायी।
टॉप्ली ने 17वें ओवर में डिकॉक की शानदार पारी का अंत किया लेकिन उनके अगले ओवर में शानदार लय में चल रहे पूरन ने हैट्रिक छक्का जड़ दिया। पूरन ने आखिरी ओवर में सिराज के खिलाफ दो छक्के लगाकर टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचाया।
आखिरी दो ओवरों में लखनऊ की टीम ने 33 रन बटोरे।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.