कप्तानी जाते ही बौखलाए मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान क्रिकेट में भड़की बगावत की चिंगारी

Summary :

Mohammad Rizwan Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मामला टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से जुड़ा है, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान ने PCB के Central Contract पर साइन करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के 30 खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है, लेकिन 29 खिलाड़ियों ने ही साइन किए हैं। सिर्फ रिजवान ने अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर अपना हस्ताक्षर नहीं किया है। Mohammad Rizwan Controversy: बगावत पर उतरे रिजवान अब सवाल ये उठता है कि आखिर रिजवान…

Mohammad Rizwan Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मामला टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से जुड़ा है, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान ने PCB के Central Contract पर साइन करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के 30 खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है, लेकिन 29 खिलाड़ियों ने ही साइन किए हैं। सिर्फ रिजवान ने अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर अपना हस्ताक्षर नहीं किया है।

Mohammad Rizwan Controversy: बगावत पर उतरे रिजवान

Mohammad Rizwan Controversy
Mohammad Rizwan Controversy

अब सवाल ये उठता है कि आखिर रिजवान ने ऐसा क्यों किया? बताया जा रहा है कि उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर किए जाने का गुस्सा है। रिजवान ने Central Contract साइन करने से पहले PCB से इस फैसले पर जवाब मांगा है कि आखिर उन्हें टीम से क्यों निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने PCB के सामने कुछ और मांगें भी रखी हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

Mohammad Rizwan Pakistan Cricket
Mohammad Rizwan Controversy

दरअसल, कुछ ही समय पहले मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से भी अचानक हटा दिया गया था। वह फैसला PCB ने बिना किसी स्पष्ट कारण के लिया था, जबकि रिजवान का बतौर कप्तान रिकॉर्ड ज्यादा खराब नहीं था। वे भले ही चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे परिणाम नहीं दे सके, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत दिलाई थी। मगर अब उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी को टीम का नया वनडे कप्तान बनाया गया है।

T20 Team से ड्रॉप हुए रिजवान

Mohammad Rizwan Controversy
Mohammad Rizwan Controversy

अब जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ, तो PCB ने रिजवान को उसमें से भी बाहर कर दिया। इन फैसलों से नाराज़ होकर रिजवान ने अब बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक PCB इस मामले पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं देता, तब तक वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करेंगे।

Also Read: Hospital में Nurses और Doctors से मजाक करने लगे हैं Shreyas, Injury पर आया बड़ा Update

Rahul Singh Karki