भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Dinesh karthik नौ दिन के लिए इंग्लैंड लायंस के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम करेंगे जब मेहमान टीम भारत दौरे पर होंगे। Dinesh karthik इंग्लैंड लांयस के दौरे पर टीम के कोचिंग दल का हिस्सा होंगे जो 12 जनवरी से अहमदाबाद में एक अभ्यास मैच के बाद 17 जनवरी से इसी जगह तीन अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।
HIGHLIGHTS
- Dinesh karthik इंग्लैंड लांयस के दौरे पर टीम के कोचिंग दल का हिस्सा होंगे
- इयान बेल के कवर के तौर पर काम करेंगे
- इंग्लैंड पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान भी मेंटोर के तौर पर कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे
इयान बेल का जगह लेंगे कार्तिक
Dinesh karthik इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजी सलाहकार इयान बेल के कवर के तौर पर काम करेंगे जो अभी बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ हैं, कार्तिक मुख्य कोच नील किलीन सहित सहायक कोच रिचर्ड डॉसन और कार्ल हॉपकिंसन के साथ काम करेंगे। इंग्लैंड पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान भी मेंटोर के तौर पर कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे।इंग्लैंड लांयस के प्रदर्शन निदेशक मो बोबट ने कहा, हमारी तैयारी के दौरान Dinesh karthik का हमारे साथ होना शानदार है। मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी उनके साथ समय बिताना पसंद करेंगे और उनके अनुभव से फायदा उठायेंगे।
IND vs ENG:भारत दौरे पर आने वाली इंग्लैंड लायंस टीम इस प्रकार है :
जोश बोहनोन (कप्तान), केसी एल्ड्रिज, ब्रायडन कार्स, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटन जेनिंग्स, टॉम लॉज, एलेक्स लीज, डैन मूसली, कैलम पार्किंसन, मैट पॉट्स, ओली प्राइस, जेम्स रीव और ओली रॉबिन्सन।


Download Android App
Download iOS App




