चेन्नई के साथ खत्म हुआ हरभजन सिंह का आईपीएल 2021 का सफर,ट्वीट करके लिखी टीम के लिए ये खास बात

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले हरभजन सिंह का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समाप्त हो गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले हरभजन सिंह का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समाप्त हो गया है। इस बात की जानकारी खुद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट के माध्यम दी है। दरअसल हरभजन सिंह पिछले दो सीजन से सीएसके टीम का हिस्सा थे,मगर आईपीएल 2020 में वो कुछ निजी कारणों से चेन्नई टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। बता दें,पिछले साल आईपीएल 2020 कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल के सभी मुकाबले यूएई में खेले गए थे। 
गौरतबल है,हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 में अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले भजी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। तब चेन्नई टीम ने हरभजन को बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में ऑक्शन में खरीदा था। इस दौरान गेंदबाज ने सीएसके के लिए खेलते हुए आईपीएल 2018 में 13 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं आईपीएल 2019 में उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट अपने चटकाए थे। 

हरभजन सिंह ने किया ट्वीट… 

हाल ही में क्रिकेटर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि वह अब से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीअ में लिखा-चेन्नई सुपर के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है और इस टीम के साथ खेलना बेहद शानदार अनुभव रहा। खूबसूसरत यादें और कुछ अच्छे दोस्त बने,जिन्हें आने वाले सालों में मैं याद रखूंगा। शुक्रिया चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट स्टाफ और फैंस। दो शानदार साल। ऑल द बेस्ट…

बताते चले कि भजी ने आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के बाद एक अन्य भावुक ट्वीट भी किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था,दोस्तों, मैं इस बार आईपीएल में नहीं खेलूंगा निजी कारणों की वजह से। यह एक मुश्किल समय है और मैं अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए प्राइवेसी की उम्मीद करता हूं। सीएसके मैनेजमेंट ने बहुत साथ दिया है और मैं उन्हें एक अच्छे आईपीएल सीजन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आप सुरक्षित रहें, जय हिंद।

बता दें,हरभजन सिंह ने 150 विकेट के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उनका नाम आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में लसिथ मलिंगा (170) और अमित मिश्रा (160), पीयूष चावला (156) और ड्वेन ब्रावो (153) के साथ शामिल हैं।

Desk Team