Harleen Deol के अर्धशतक से Gujrat ने Delhi को 5 विकेट से शिकस्त दी

Summary :

हरलीन के नाबाद 70 रनों से गुजरात ने दिल्ली को मात दी

वीमिंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का 17वां मुकाबला शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। जायंट्स ने हरलीन देओल की तेजतर्रार नाबाद पारी की बदौलत कैपिटल्स को पांच विकेट से मात दी।

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहला झटका हेमलता (1) के रूप में लगा। विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (44) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई हरलीन देओल (नाबाद 70) ने तेजतर्रार पारी खेली। अंत में कप्तान गार्डनर (22) और डोटिन (24) ने भी अहम योगदान दिया। गुजरात ने तीन गेंदें शेष रहते 19.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 178 का लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।

WPL में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सिखा पांडेय और जेस जोनासेन को दो-दो सफलताएं मिलीं जबकि मिन्नु मनी ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग ने 57 गेंदों पर 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं, शेफाली वर्मा ने भी 27 गेंदों पर 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। लैनिंग अपने शतक और शेफाली वर्मा अपने अर्धशतक से चूक गईं। दोनों बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया।

गुजरात जायंट्स की तरफ से मेघना सिंह ने सबसे ज्यादा तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके अलावा डोटिन को भी दो सफलताएं मिलीं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.