Surat में PM Modi की योजनाओं को मिला समर्थन, लाभार्थियों ने जताया आभार

Summary :

Surat में PM Modi के गरीब कल्याण योजना की लोगों ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। सूरत में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गरीब कल्याण योजना के तहत विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगों के लिए मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। सभी वर्गों के लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पीएम मोदी की योजनाओं की तारीफ की।

शिक्षिका तृप्ति ने बताया, “नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने विधवाओं और दिव्यांगों के बारे में सोचा है। हमने पहले ऐसा कभी नहीं सुना है कि पीएम मोदी इस वर्ग के लिए इतना सोचते हों। प्रधानमंत्री बहुत अच्छे हैं, वह समाज के सभी वर्गों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने देश को बहुत आगे बढ़ाया।

Gujarat: Keshod airport पर यात्रियों का हंगामा, बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी

बुजुर्ग गृहणी लीला मोरे ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “हमें बहुत अच्छा लगता है कि पीएम मोदी गरीबों का इतना ख्याल रखते हैं। वह मुफ्त में हमें अनाज देते हैं, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। वकील मयूर रायिका ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने विधवाओं के लिए जो योजनाएं लाई हैं, वह सराहनीय हैं। विधवाओं को अपना जीवन मुश्किल से गुजरना पड़ता है। पीएम मोदी ने उनके बारे में ऐसी योजनाओं के बारे में सोचा, यह अच्छी बात है। आगे वाले समय में इसका फायदा मिलेगा।”

व्यापारी विजय ने पीएम मोदी की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देता हूं। वह गरीबों के लिए सोचते ही नहीं बल्कि करते भी हैं। बहुत से नेता हैं, जो सिर्फ वादे करते हैं। लेकिन पीएम मोदी उनसे अलग हैं। पीएम मोदी का काम जमीनी स्तर पर दिख रहा है। पीएम मोदी ने दिव्यांगों के लिए जो घोषणा की है, वह वाकई सराहनीय है।”

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को सूरत के लिंबायत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लगभग दो लाख पात्र लोगों को अभियान के लाभ प्रदान किए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.